Advertisement

Ram Setu में नजर आएंगे रामायण के 'राम'! ट्रेलर के इस सीन को देख फैंस कर रहे हैं दावा

Ram Setu का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तबसे इंटरनेट पर इसका काफी बज है. अब फैंस का कहना है कि फिल्म में उन्हें रामायण के 'राम' की झलक दिखाई पड़ी है.

Latest News
Ram Setu में नजर आएंगे रामायण के 'राम'! ट्रेलर के इस सीन को देख फैंस कर रहे हैं दावा

Ram Setu राम सेतु

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अक्षय की फिल्म को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों को इसका ट्रेलर काफी पसंद आया को कुछ ने इसे ट्रोल भी कर दिया है पर इसी बीच कुछ फैंस ने फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के एक सीन को देखने के बाद लोगों को दावा है कि इस फिल्म में रामायण के 'राम' यानी अरुण गोविल (Arun Govil) नजर आने वाले हैं.

दरअसल राम सेतु का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ. इसके बाद से ही ये इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. कई लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है जिसको देख फैंस का दावा है कि अरुण गोविल फिल्म में राम का रोल प्ले कर सकते हैं. ट्रेलर के इस सीन को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

इस वायरल सीन की बात करें तो पानी के अंदर एक हाथ दूसरे हाथ को थामे नजर आ रहा है. ऐसा माना जाता है कि नीचे वाला हाथ अक्षय कुमार का है और ऊपर वाला हाथ अरुण गोविल का है.  

हालांकि इस बारे में फिल्म के मेकर्स या अरुण गोविल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फिल्म में अरुण गोविल हैं या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही मालूम चलेगा पर फैंस को तो पूरा यकीन हो चला है.

ये भी पढ़ें: Ram Setu Trailer: Akshay Kumar को मिला राम सेतु का सबूत! आखिरी के 4 सेकेंड देखकर चौंक जाएंगे

फिलहाल अक्षय कुमार की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. ये इस साल की उनकी पांचवी फिल्म है. पहले की उनकी चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं. 

देखें Ram Setu का ट्रेलर: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement