Advertisement

भोलेनाथ की शरण में पहुंचे Akshay Kumar, एक्टर को बद्रीनाथ में देख फैंस हुए दीवाने

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) रविवार के दिन बद्रीनाथ(Badrinath) दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिली थी. एक्टर ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

भोलेनाथ की शरण में पहुंचे Akshay Kumar, एक्टर को बद्रीनाथ में देख फैंस हुए दीवाने

Akshay Kumar Offer Prayer At Badrinath: अक्षय कुमार 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) एक ऐसे एक्टर हैं, जो हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं. एक्टर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अक्षय कुमार हाल ही में केदारनाथ पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए थे. इसके बाद अब एक्टर रविवार की सुबह बद्रीनाथ(Badrinath) धाम पहुंचे हैं, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में हैं और वहां के कई मंदिरों में पूजा करने के लिए सेट से समय निकाल कर पहुंच रहे हैं. आज रविवार के दिन अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों और वायरल वीडियो में एक्टर भारी सुरक्षा के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं. एक्टर की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और अक्षय हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हुए नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें- Ananya Panday की तरह ये काम नहीं कर पाती हैं अदा शर्मा, पुराना वीडियो जमकर हो रहा वायरल

बद्रीनाथ धाम पहुंचने से पहले अक्षय कुमार ने हेलीकॉप्टर में बैठे हुए एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था- देवभूमि उत्तराखंड में शूटिंग का सौभाग्य, श्री बद्रीनाथ धाम के रास्ते में, बिल्कुल अद्भुत, कोई शब्द नहीं है, जय बद्री विशाल. वहीं, यूजर्स भी एक्टर के इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- लगता है कोई फिल्म आने वाली है. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे अक्षय कुमार, जय देवभूमि, जय उत्तराखंड.

ये भी पढ़ें-Parineeti Chopra को पसंद नहीं आई राघव की नाक, सगाई से पहले आप नेता ने करा ली सर्जरी? हुआ खुलासा

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

आपको बता दें कि अक्षय कुमार उत्तराखंड में अपनी आने वाली फिल्म शंकरा की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार के पास सोरारई पोटरु की रीमेक भी है. साथ ही वह टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे. यह एक्शन एंटरटेनर ईद 2024 में सिनेमाघरों में नजर आएगी. अक्षय हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement