Advertisement

Akshay Kumar के इस करीबी का हुआ निधन, एक्टर ने इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द

Akshay Kumar ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बयां किया है कि वो अपने इस करीबी के निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

Latest News
Akshay Kumar के इस करीबी का हुआ निधन, एक्टर ने इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द

Akshay Kumar: अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं, इस बीच उन्हें एक करीबी के निधन की खबर से बड़ा सदमा पहुंचा है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है. अक्षय कुमार के साथ लगभग 15 सालों से काम कर रहे उनके हेयर ड्रेसर (Akshay Kumar Hair Dresser Passed Away) मिलन जाधव उर्फ मिलानो अब इस दुनिया में नहीं रहे. मिलन, अक्षय कुमार के करीबी दोस्त भी थे. वहीं, उनके निधन के बाद 12 सितंबर को अक्षय ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने हेयर ड्रेसर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अक्षय और मिलन की एक तस्वीर है जिसमें मिलन, अक्षय के बाल ठीक करते दिख रहे हैं और एक्टर किसी फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उनके जेस्टर से जाहिर है कि अक्षय, मिलन पर किस कदर भरोसा करते थे और मिलन अपने काम में नंबर-1 थे. यहां देखें वायरल हो रहा अक्षय कुमार का ये पोस्ट-

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar को अपना बाउंसर बनाना चाहते हैं ये स्टार, खिलाड़ी कुमार को लेकर कही ये बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'कुछ गड़बड़ ना हो'

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय ने भावुक कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा- 'तुम अपने फंकी हेयर स्टाइल और खूबसूरत स्माइल के साथ हमेशा भीड़ से अलग थे. तुमने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि मेरे बालों को लेकर कुछ गड़बड़ ना हो. तुम 15 साल से अधिक समय से मेरे हेयर ड्रेसर रहे थे. मुझे यकीन नहीं होता कि हमें छोड़कर चले गए. मैं तुम्हें मिस करूंगा मिलानो, ओम शांति'.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar फिर हो गए ट्रोल, फिल्म नहीं बल्कि इस कारण से हो रहे ट्रेंड

मिलन जाधव फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्रिटी थे और कई सेलेब्रिटीज के लिए काम कर चुके थे. उन्हें इंडस्ट्री में लोग मिलानो के नाम से जानते थे. वहीं, वो 15 सालों से अक्षय कुमार के लिए काम कर रहे थे. मिलानो के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री के लिए हिलाकर रख दिया है. कई सेलेब्स ने अक्षय के पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए मिलानो को याद किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement