Advertisement

Sarfira Teaser Out: अब Akshay Kumar सिखाएंगे बड़े सपनों की अहमियत, देखें धमाकेदार वीडियो

Akshay Kumar की अपकमिंग मूवी Sarfira का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में एक्टर का फर्स्ट लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है.

Latest News
Sarfira Teaser Out: अब Akshay Kumar सिखाएंगे बड़े सपनों की अहमियत, देखें धमाकेदार वीडियो

Akshay Kumar film Sarfira teaser out

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों का ऐलान हो रहा है. इन सबके बीच हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक अपकमिंग फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. बॉलीवुड के खिलाड़ी की इस आने वाली फिल्म का टाइटल 'सरफिरा' (Sarfira Teaser Out) है. जिसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. इस फर्स्ट लुक के साथ अक्षय की फिल्म की झलकियां देखने को मिली हैं. यही नहीं फिल्म के म्यूजिक की भी पहली झलक शेयर कर दी गई है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अक्षय ने अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया है.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग मूवी 'सरफिरा' का टीजर शेयर कर दिया है. ये फिल्म साउथ मूवी 'सुरारई पोट्टरू' की रीमेक बताई जा रही है. इस टीजर में अक्षय कुमार कभी बाइक पर स्टंट्स करते दिख रहे हैं तो कभी गुस्से में नजर आ रहे हैं. इस टीजर में अक्षय के अलावा फिल्म के म्यूजिक की भी झलक सुनने को मिल रही है. अक्षय के पोस्ट पर हैशटैग के जाहिर है कि टीजर के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे गाने का टाइटल MaarUdi है. यहां देखें वायरल हो रहा अक्षय की इस नई मूवी का धमाकेदार टीजर- ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan का धमाकेदार टीजर रिलीज, दुश्मनों की धज्जियां उड़ाते दिखे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस टीजर में बताया गया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'सपने इतने बड़े देखों कि लोग आपको पागल समझें'. बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक शख्स के स्टार्टअप और उससे जुड़े सपनों पर आधारित है. इस फिल्म की डायरेक्टर सुधा हैं, जो इससे पहले 'साला खडूस' डायरेक्ट कर चुकी हैं. इस फिल्म के अलावा अक्षय के पास 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'वेलकम टू द जंगल' भी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement