Advertisement

Akshay Kumar की फिल्म Sarfira का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानें डिटेल्स

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म सरफिरा (Sarfira) का पहला पोस्टर जारी हो गया है. इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज और रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.

Latest News
Akshay Kumar की फिल्म Sarfira का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानें डिटेल्स

Sarfira

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की लास्ट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. इसके बाद अब अक्षय अपनी अगली फिल्म सरफिरा (Sarfira) की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, फिल्म को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चा हो रही है. यह फिल्म साउथ स्टार सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरू (Soorarai Pottru) की रीमेक है, जो कि अब हिंदी में तैयार की जा रही है. फिल्म सरफिरा का निर्माता सूर्या (Surya) ही है और वे इसे अपनी पत्नी ज्योतिका (Jyotika) के साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं. फिल्म का हाल ही में मेकर्स ने फर्स्ट लुक जारी किया है.

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सरफिरा का पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में अक्षय कुमार ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं. एक्टर अपने बियर्ड लुक में धांसू लग रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार डाला वोट, लाइन में खड़े रहने पर कही ये बात


इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, पोस्टर के कैप्शन में अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट, फिल्म के ट्रेलर की डेट का भी खुलासा कर दिया है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा- एक ऐसे आदमी की कहानी जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और मेरे लिए यह एक कहानी, एक किरदार, एक फिल्म, जीवन भर का एक अवसर है. सरफिरा का ट्रेलर 18 जून को आएगा. देखिये सरफिरा, 12 जुलाई को, केवल सिनेमाघरों में. वहीं, फिल्म का पोस्टर देख फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.


यह भी पढ़ें- Khel Khel Mein अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगे Fardeen Khan, एक्शन-कॉमेडी वाली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने


फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर सरफिरा में परेश राव, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम रोल में नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन सुधा कोंगरा ने किया है. सरफिरा अगले महीने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

पोटरू से इंस्पायर है सरफिरा

वहीं, साउथ फिल्म पोटरू को लेकर बात करें, तो इसमें सूर्या अहम रोल में नजर आए थे. यह एक फौजी की कहानी है, जो अपने पिता की मौत के बाद वापस घर जाने के लिए जद्दोजहद करता है, लेकिन एक महंगी फ्लाइट में वह पैसे कम होने के कारण सफर नहीं कर पाता है. जिसके बाद वह छोटे तबके के लोगों के लिए एक ऐसी एयरलाइन शुरू करता है, जो कि सस्ते टिकट पर यात्रा करवाती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement