Advertisement

Akshay Kumar की फिल्म Raksha Bandhan ने रच दिया इतिहास, रिलीज से पहले किया यह कारनामा

Akshay Kumar Film Raksha Bandhan Song: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'रक्षा बंधन' का एक और गाना 'डन कर दो' (Song Done Kar Do Released) रिलीज हो गया है. इस गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है जिसके बारे में फिल्ममेकर्स ने लॉन्च ईवेंट के दौरान जानकारी दी है.

Latest News
Akshay Kumar की फिल्म Raksha Bandhan ने रच दिया इतिहास, रिलीज से पहले किया यह कारनामा

Akshay Kumar Film Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Akshay Kumar Film Raksha Bandhan Song: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया था और फिर मेकर्स एक के बाद एक इस फिल्म के धमाकेदार गाने रिलीज कर रहे हैं. इन रिलीजेज के बीच हाल ही में इस फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है.

फिल्म 'रक्षा बंधन' के निर्माता ने 'सिनेवर्ल्ड फेलथम' में नए गाने 'डन कर दो' को रिलीज किया है. रिलीज किए जाने के बाद 'रक्षा बंधन' आनंद एल राय की पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसका गाना इंटरनेशनल लेवेल पर यानी यूके में लॉन्च हुआ है. निर्देशक आनंद एल राय फिल्म के मुख्य कलाकार भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार के साथ इस खास मौके पर यूके में फिल्म की टीम के साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- एक और बायोपिक करने को लेकर ट्रोल हुए Akshay Kumar, यूजर्स बोले - इतनी जल्दी तो मैगी नहीं बनती...

 

 

जब से अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ है फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए फिल्ममेकर्स उन्हें एक से बढ़कर एक सॉन्ग कलेक्शन का सरप्राइज दे रहे हैं. पहले इस फिल्म का सॉन्ग 'तेरे साथ हूं मैं' रिलीज हुआ था और इसके बाद हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना 'डन कर दो' रिलीज कर दिया है जिसे सुनकर इसे पार्टी सॉन्ग माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं जसवंत सिंह गिल? जिसकी बायोपिक में सिख बने Akshay Kumar, उगाई दाढ़ी और पहन ली पगड़ी

सॉन्ग के बारे में बोलते हुए, आनंद एल राय ने कहा, 'डन कर दो' सॉन्ग फिल्म को एक हल्के नोट की ओर खींचता है. यह मासूमियत और जोश को बरकरार रखते हुए फिल्म के विषयों को सामने लाता है. फिल्म खुद प्यार, आराम, निराशा आदि के नोट्स के माध्यम से चलती है, और ’डन कर दो' खूबसूरती से फिट बैठता है'. बता दें कि 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement