Advertisement

Cuttputlli: Aksahy Kumar की फिल्म का धमाकेदार गाना रिलीज, 23 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया रोमांस

Cuttputlli Song: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) का धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में अक्षय 23 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जबदस्त डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Cuttputlli: Aksahy Kumar की फिल्म का धमाकेदार गाना रिलीज, 23 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया रोमांस

Aksahy Kumar Film Cuttputlli Song Rabba: अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली का गाना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म की असफलता अक्षय को रोक नहीं पाई है. अब अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म में जी-जान से जुट गए हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) जल्द रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में उनके अपोडिट एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह नजर आने वाली हैं. वहीं, रिलीज से पहले ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है क्योंकि हाल ही में 'कठपुतली' का गाना (Cuttputlli Song) रिलीज हुआ है.

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' को लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ये फिल्म सीधा ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में अभिनेता एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगे और उनके साथ रकुल प्रीत सिंह स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं, हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'रब्बा' रिलीज हो गया है जिसे देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा अक्षय की फिल्म का ये गाना-

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar फिल्म Cuttputlli के सेट पर खेलते थे ये गेम, जीतने वाले को एक्टर देते ये खास चीज

गाने में अक्षय और रकुल प्रीत की सिजलिंग कैमिस्ट्री कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इन दोनों एक्टर्स की उम्र के बीच का फासला देखकर हैरान हैं. अक्षय कुमार 54 साल के हैं तो हीं रकुल 31 की हैं. ऐसे में कईयों को ये नई जोड़ी काफी अजीब लग रही है. बता दें कि इस गाने का निर्देशन अहमद खान ने किया है.

ये भी पढ़ें- लाल सिंह चड्ढा से सम्राट पृथ्वीराज तक, बॉलीवुड की इन फ्लॉप फिल्मों से हुआ कितना घाटा?

रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म को 2 सितंबर से ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए 'कठपुतली' के मेकर्स ने डिजिटल प्लैटफॉर्म से 125 करोड़ की डील की है. दिलचस्प बात ये भी है कि इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल में कसौली जिले में हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement