Advertisement

Akshay Kumar ने शादी को बताया 'मौत का कुंआ', Video देख लोटपोट हुए फैंस

Akshay Kumar ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Latest News
Akshay Kumar ने शादी को बताया 'मौत का कुंआ', Video देख लोटपोट हुए फैंस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने एक्शन स्टंट्स के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. एक्टर के इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ भी करते हैं. अब हाल ही में अक्षय कुमार ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कर फैंस को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
दुनियाभर समेत बॉलीवुड में भी नए साल (New Year 2023) का पूरे जोश के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान जहां कुछ स्टार्स ने अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया तो वहीं, कुछ विदेश की सैर करते नजर आए. हालांकि, इन सब से अलग अक्षय ने नए साल का एक अगल अंदाज में वेलकम किया. एक्टर इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने सर्कस देखने पहुंचे. वहीं से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग अब चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'Kapil Sharma का शो है पूरा दिखावा, स्क्रीन से पढ़कर बोले जाते हैं Jokes', Viral Video की वजह से फैली ऐसी खबरें

वीडियो में एक्टर ने एक शख्स को मौत के कुएं में खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया है. अब आप सोच रहे होंगे की भला इसमें हंसने की क्या बात है? ऐसे में आपको बता दें कि फनी वीडियो नहीं बल्कि अक्षय कुमार का कैप्शन है.

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

इस खतरनाक वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा है, 'कल अपनी फैमिली को एक अच्छा पुराना सर्कस दिखने के लिए ले गया था. इस दौरान पत्नी ने मुझसे पूछा कि इस सर्कस को क्या कहते हैं? काश मैं 'शादी' बोल पाता.'

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan और Sara Ali Khan ने एक साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, Viral Photos ने खोल दी पोल?

है ना मजेदार? सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इतनी खतरनाक होती है क्या शादी?' तो दूसरे ने लिखा, 'आपकी हाजिरजवाबी का तोड़ नहीं.' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'अक्की शादी ही कहने वाले थे लेकिन फिर याद कि अभी घर भी जाना है.'

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक हैं. दोनों ने साल 2001 में लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी और आज कपल दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement