Advertisement

Akshay Kumar ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं हैं Hera Pheri 3 का हिस्सा

Akshay Kumar इस दौरान Hera Pheri 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने बता दिया है कि वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. जानें पूरी डिटेल.

Latest News
Akshay Kumar ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं हैं Hera Pheri 3 का हिस्सा

Akshay Kumar : अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में बताया है कि हेरा फेरी फिल्म के तीसरे पार्ट (Hera Pheri 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही फिल्म के फैंस निराश हैं और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म में वापसी करने की मांग कर रहे हैं. जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक फिल्म में राजू (Akshay Kumar as Raju) का किरदार निभाएंगे जो कभी अक्षय कुमार ने निभाया था. हालांकि परेश रावल और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फिल्म में नजर आएंगे. इसी बीच अक्षय ने भी फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने अब चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया है कि वो अब फिल्म में नजर आएंगे. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने कहा, 'बहुत से लोगों की तरह, मेरे पास अच्छी यादें हैं. मुझे भी बहुत बुरा लग रहा है कि इतने सालों में पार्ट 3 नहीं बना है.' उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की पेशकश की गई थी लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसलिए वो इससे पीछे हट गए. 

दरअसल बीते काफी दिनों से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर काफी बज है. हाल ही में दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने भी फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की बात कही था. इसके बाद से फैंस सदमे में हैं. कई लोगों ने मीम्स से दुख जाहिर किया था. लोगों का कहना है कि बिना अक्षय के हेरा फेरी के कोई मायने नहीं. हालांकि कार्तिक आर्यन के फिल्म में होने की कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में Karthik Aaryan की एंट्री पर टूटा लोगों का दिल, बोले- 'गुनाह है ये'

22 सालों से लोगों के दिलों में बसी है फिल्म

हेरा फेरी पहली बार साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में थे. इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी साल 2006 में रिलीज हुआ था. 

फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव की जादुई तिकड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था. ऐसे में फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स जल्द ही इसके तीसरे पार्ट (Hera Pheri 3) की तैयारी शुरू करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, फैंस ने ट्विटर पर जताई खुशी, जमकर वायरल हो रहे मीम

Hera Pheri 3 की कास्ट में होंगे ये बदलाव 

खबर आई थी कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आने वाले हैं लेकिन कई कारणों से फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.  ऐसे में फिल्म फिर से चर्चा में है तो लोगों को भी अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement