Advertisement

Akshay Kumar ने गांधी-शास्त्री जयंती के दिन Sky Force का किया ऐलान, इस दिन रिलीज होगी पहली एयर स्ट्राइक पर बनी फिल्म

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स(स्काई फोर्स) की अनाउंसमेंट की है.

Latest News
Akshay Kumar ने गांधी-शास्त्री जयंती के दिन Sky Force का किया ऐलान, इस दिन रिलीज होगी पहली एयर स्ट्राइक पर बनी फिल्म

Akshay Kumar Sky Force

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू(Mission raniganj The Great Bharat rescue) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में अक्षय जसवंत गिल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म में एक्टर कोयला माइन में फंसे लोगों की जान बचाते हुए दिखाई देंगे. यह कहानी साल 1989 है, जो कि एक सत्य घटना पर आधारित है. वहीं, इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली एक और फिल्म का गांधी-शास्त्री(Mahatma Gandhi-Lal Bhadur Shastri) की जयंती पर ऐलान कर दिया है.

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की धमकी के बाद लाल बहादुर शास्त्री की एक क्लिप सामने आती है, जिसमें वे कहते हैं-तलवार की नोक पर या एटम बम्ब के डर से कोई हमारे देश को झुकाने चाहे, दबाना चाहे तो ये देश हमारा दबने वाला नहीं है. एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है, कि हम हथियारों का जवाब हथियारों से देंगे. जय हिंद.

ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, प्रोडक्शन हाउस उठाएगा खर्चा

फिल्म को लेकर अक्षय ने की अनाउंसमेंट

वहीं, अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान. इससे अच्छा कोई और इन दिन इस शानदार स्टोरी को अनाउंस करने के लिए नहीं हो सकता था. स्काई फोर्स. भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी. प्लीज,  इसे प्यार दें,जय हिंद, जय भारत. जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, स्काई फोर्स 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें- Mission Raniganj का नया गाना Jalsa 2.0 आउट, दिखी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की शानदार केमिस्ट्री

फैंस हुए एक्साइटेड

अक्षय कुमार के फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद यूजर्स लगातार तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इंतजार नहीं कर सकते हैं. वहीं, अन्य ने लिखा- एक और दिन, एकमात्र किंग कुमार द्वारा एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की घोषणा.

इस दिन अगले साल रिलीज होगी फिल्म

स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन दिनेश विजैन ने किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा निमरत कौर नजर आएंगीं. इसके अलावा सारा अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी. फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर के दिन रिलीज की जाएगी.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

काम को लेकर बात की जाए तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर व्यस्त हैं. उनकी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. इसके साथ ही वह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी अरशद वारसी जैसे कलाकार दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement