Advertisement

VIDEO: Akshara Singh के साथ लाइव शो में हुई बदसलूकी, गुस्से में शो छोड़कर चली गईं एक्ट्रेस

Akshara Singh के साथ लाइव शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाईं और सबके सामने शो छोड़कर चली गईं.

Latest News
VIDEO: Akshara Singh के साथ लाइव शो में हुई बदसलूकी, गुस्से में शो छोड़कर चली गईं एक्ट्रेस

Akshara Singh Live Show Video Viral: अक्षरा सिंह लाइव शो वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में अक्षरा ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षरा सिंह लाइव शो (Akshara Singh Angry On Live Show) के दौरान बुरी तरह नाराज होती दिख रही हैं. शो पर उनके साथ बदसलूकी हुआ और एक्ट्रेस बर्दाश्त नहीं कर पाईं. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही एक्ट्रेस को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. कई लोगों ने एक्ट्रेस से इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया भी मांगी है.

अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं. वहीं, ये एक्ट्रेस जब से बिग बॉस में नजर आई हैं तब से वो लाइव शोज में भी खूब एक्टिव हो गई हैं. वो आए दिन कॉन्सर्ट में परफॉर्म करती दिखाई दे जाती हैं. इस कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने रेड कलर का चमकदार जंपसूट पहना हुआ है और माइक लेकर मशहूर भोजपुरी गाना गाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वो स्टेज पर जैसे ही आगे जाती हैं, वैसे ही एक शख्स आगे से आकर उन पर पैसे बरसाने लगता है. इस पर एक्ट्रेस बुरी तरह गुस्सा हो जाती हैं और तुरंत गाना बंद कर देती हैं.

ये भी पढ़ें- Akshara Singh हुईं फरार! गैर जमानती वारंट के बाद घर के बाहर लगे इस तरह के पोस्टर

वीडियो में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अक्षरा सिंह का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. उन्होंने गाना रोकर अपना माइक स्टेज पर किसी को वापस कर दिया और वहां से निकल गईं. पैसे लुटाने वाले शख्स की हरकत पर एक्ट्रेस का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. वहीं, इस वीडियो को देखकर कई लोग एक्ट्रेस को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. लोगों ने एक्ट्रेस से रिएक्शन देने की बात कहते हुए इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-परफॉर्मेंस के बीच अक्षरा सिंह पर फेंके गए पत्थर, एक्ट्रेस ने किया ये काम...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement