Advertisement

'ये एक दिन Mental हॉस्पिटल पहुंच जाएगी', जब Ajay Devgn ने सरेआम कर दी थी इस मशहूर एक्ट्रेस की बेइज्जती

एक दौर था जब Ajay Devgn और Raveena Tandon के रिलेशनशिप ने खूब चर्चा बटोरी थी. कुछ इंटरव्यू में तो अजय इतना भड़क गए थे कि उन्होंने कहा था कि रवीना एक दिन मेंटल हॉस्पिटल पहुंच जाएंगी.

Latest News
'ये एक दिन Mental हॉस्पिटल पहुंच जाएगी', जब Ajay Devgn ने सरेआम कर दी थी इस मशहूर एक्ट्रेस की बेइज्जती

Ajay Devgn

Add DNA as a Preferred Source

90 के दौर में कई सितारों का बॉलीवुड में सिक्का चलता था. कई स्टार्स ऐसे भी थे जो अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. इनमें से एक थे अजय देवगन (Ajay Devgn) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) जिनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा. यहां तक कि दोनों कई इंटरव्यू में एक दूसरे पर प्यार लुटाते नहीं बल्कि एक दूसरे के खिलाफ बोलते नजर आए थे. एक बार तो अजय देवगन ने रवीना को झूठी तक बोल दिया था. वहीं रवीना ने भी अजय पर कई आरोप लगाए थे. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है. 

एक ऐसा वक्त था जब रवीना टंडन और अजय देवगन के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इसे नहीं स्वीकारा था पर एक इंटरव्यू में खुद रवीना ने बताया था कि अजय उन्हें लव लेटर लिखा करते थे और वो उन लेटर्स को सबके सामने भी दिखा सकती हैं. बस फिर क्या था, ये बात बाहर आई और अजय ने एक अन्य इंटरव्यू में इसको लेकर रवीना को खूब फटकार लगाई.

नवभारत टाइम्स की एक खबर की मानें तो उस इंटरव्यू में अजय देवगन ने रवीना को लेकर कहा था कि उन्हें साइकेट्रिस्ट यानी मनोचिकित्सक की जरूरत है. अजय से जब इस बातचीत में पूछा गया कि आपने रवीना को जो लव लेटर लिखे थे, उनके बारे में क्या कहेंगे? इस पर अजय ने भड़कते हुए कहा 'लेटर्स? कौन से लेटर्स? उस लड़की को बोलो कि वो जाकर उन लेटर्स को छपवा दे. मैं भी पढ़ना चाहूंगा कि आखिर उसके दिमाग की क्या-क्या उपज है. मैं कभी उसके करीब नहीं रहा. पूछ लो उससे जो कभी मैंने उसे फोन किया हो या खुद से उससे बात की हो. वो बस मेरा नाम अपने साथ जोड़कर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रही है.'


ये भी पढ़ें: 50 सेकंड के 5 करोड़ चार्ज करती है ये एक्ट्रेस, है प्राइवेट जेट की मालकिन, 200 करोड़ है नेटवर्थ


खबर की मानें तो ये बात फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कही गई थी. एक्टर तब यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये तक कहा था कि रवीना को एक मनोचिकित्सक की जरूरत है. वो बोले 'उसने ये सब बस इमैजिन किया है. अगर मैंने मुंह खोला तो कई राज से पर्दा उठ जाएगा. इस लड़की को तुरंत ही साइकेट्रिस्ट के पास जाकर अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए नहीं तो ये एक दिन मेंटल हॉस्पिटल में पहुंच जाएगी.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement