Advertisement

Pushpa 2 के ऐलान के बाद अल्लू अर्जुन से नाराज हुए Ajay Devgn? 'सिंघम 3' से जुड़ा है मामला

Ajay Devgn, Pushpa 2 को लिए गए Allu Arjun के फैसले से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि 'सिंघम 3' की टीम उनके फोन ना करने पर अपसेट है.

Latest News
Pushpa 2 के ऐलान के बाद अल्लू अर्जुन से नाराज हुए Ajay Devgn? 'सिंघम 3' से जुड़ा है मामला

Ajay Devgn Upset With Allu Arjun Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से नाराज हैं अजय देवगन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ लेकर बॉलीवुड तक हर जगह कई बड़ी फिल्मों की तैयारी चल रही है. इस साल की दिवाली- क्रिसमस से लेकर अगले साल के तीज त्योहार भी कवर कर लिए गए हैं. इस बीच अगले साल के अगस्त महीने को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जंग छिड़ गई है. अल्लू अर्जुन ने जब से पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज डेट का ऐलान किया है तब से 2024 के स्वतंत्रता दिवस के आप- पास तगड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश के आसार दिख रहे हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्लैश की वजह से अजय देवगन (Ajay Devgn) काफी अपसेट हो गए हैं.

2024 के मूवी कैलेंडर के हिसाब से अजय देवगन ने अपनी ब्लॉबस्टर फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी फिल्म यानी 'सिंघम 3' को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया था. वहीं, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को भी 2024 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया है. इसकी वजह से अजय देवगन, 'पुष्पा' की टीम से नाराज हो गए हैं. उन्हें इस 'पुष्पा 2' की वजह से अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी है. अब अजय और रोहित शेट्टी, सिंघम की नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Ajay Devgn Purchases 5 Office: अजय देवगन ने मुंबई में खरीदे 5 ऑफिस स्पेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने बताया कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन अपने सारे प्लान्स को बदलने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सिंघम 3 की टीम, अल्लू अर्जुन के फैसले से नाराज है. उनका कहना है कि अल्लू अर्जुन ने बिना सूचना दिए और बिना फोन किए इतना बड़ा फैसला ले लिया जबकि 'सिंघम 3' की रिलीज डेट पहले ही एनाउंस हो चुकी थी. इससे बिजनेस पर असर पड़ सकता है इसलिए अब रिलीज डेट बदली जा रही है. सिंघम इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी है कि इसे रिलीज के लिए एक हॉलिडे की जरूरत है तो फिल्म किसी छुट्टी वाले वीक में रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- Prabhas की सालार का है केजीएफ के रॉकी भाई से कनेक्शन, कुछ ऐसे जुड़े हैं दोनों फिल्मों के तार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement