Advertisement

रिलीज से पहले जमकर नोट छाप रही Ajay Devgn की ये फिल्म, जानें Shaitaan की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Shaitaan Advance Booking Report: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'शैतान' रिलीज से पहले जमकर कमाई कर रही है. इसकी एडवांस टिकट बिक्री से जुड़े आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

Latest News
रिलीज से पहले जमकर नोट छाप रही Ajay Devgn की ये फिल्म, जानें Shaitaan की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Shaitaan शैतान 

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इस बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) की आने वाली एक मूवी 'शैतान' (Shaitaan) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है.  इस सुपरनैचुरल फिल्म में माधवन विलेन के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जिसका ट्रेलर लोगों को कंपा गया है. ये फिल्म कुछ दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग (Shaitaan Advance Booking Report) शुरू हो गई है. फिल्म की रिलीज के पहले से टिकट बुकिंग को लेकर आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनसे साफ हो गया है कि 'शैतान' पहले दिन कैसा परफॉर्म करने वाली है.

'शैतान' का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आया था, तब से लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब 3 मार्च को 'शैतान' की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है. इसके बाद फिल्म की धड़ाधड़ टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक फिल्म की 4115 से भी ज्यादा कंफर्म टिकटें बिक गई हैं. इस बिक्री के जरिए फिल्म ने करीब 10 लाख रुपए का कलेक्शन पक्का कर लिया है. ये तो पहला दिन है, अभी एडवांस बुकिंग के जरिए मूवी 8 मार्च तक कमाई करेगी और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े और भी मजबूत होते जाएंगे.


ये भी पढ़ें- Shaitaan teaser: आर माधवन का 'शैतानी' अवतार देख कांप जाएगी रूह, 1 मिनट के क्लिप ने उड़ाए होश 


बता दें कि 'शैतान' 8 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस मूवी में आर माधवन वशीकरण करने वाले तांत्रिक के रोल में दिखाई देंगे, जो अजय की बेटी को फंसा लेता है. इसके बाद अजय इस काले जादू से अपने परिवार कैसे बचाएंगे, इसे लेकर ही पूरी कहानी है. फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका सरवनन ने पत्नी का किरदार निभाया है और बेटा का रोल यंग एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने किया है. हॉरर जॉनर की इस फिल्म के ट्रेलर के कई सीन्स ने फैंस को चौंका दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement