Advertisement

Drishyam 2 Box Office Collection होगा रिकॉर्डतोड़, रिलीज से पहले ही कमा लिए थे इतने करोड़ रुपये

Ajay Devgn की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने रिलीज से पहले धमाकेदार कमाई कर ली है. इस फिल्म की Advance Booking Report सामने आई है.

Latest News
Drishyam 2 Box Office Collection होगा रिकॉर्डतोड़, रिलीज से पहले ही कमा लिए थे इतने करोड़ रुपये

Drishyam 2 Trailer: दृश्यम 2 ट्रेलर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं रही हैं. इस फिल्म को मिले ऑडिएंस रिव्यूज को देखें तो इससे लोग खूब इंप्रेस नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. अजय देवगन के साथ-साथ श्रेया सरन, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना और तब्बू को भी तारीफें मिल रही हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस (Drishyam 2 Box Office) पर अभी फिल्म की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा तो सामने नहीं आया है लेकिन 'दृश्यम 2' ने रिलीज से पहले ही धमाकेदार कमाई कर ली है.

Drishyam 2 Advance Booking Report

अजय देवगन की फिल्म का पहला पार्ट 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी, यही वजह है कि इसके दूसरे पार्ट के लिए भी लोग बेहद एक्साइट थे. इसका नतीजा है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों रुपए कमा लिए हैं. बताया जा रहा है कि इसकी वजह से फिल्म के पहले दिन की कमाई रिकॉर्डतोड़ आंकी जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 की रिलीज से पहले लीक हुआ फिल्म का ये वीडियो? Ajay Devgn ने कबूल किया गुनाह

पहले दिन होगी इतनी कमाई

रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म के 1.25 लाख टिकट बेचे जाने का दावा किया जा रहा है. यानी फिल्म फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन धमाकेदार साबित होगा और माना जा रहा है कि पहले दिन 12- 15 करोड़ तक की ओपनिंग के साथ फिल्म कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2: सेंसर बोर्ड ने बिना कैंची चलाए दी Ajay Devgn की फिल्म को मंजूरी, मिला U/A सर्टिफिकेट

लोगों को पसंद आई है ये फिल्म

बात करें फिल्म को मिले रिव्यूज की तो ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई है. इस फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले हैं. अभिषेक पाठक 'दृश्यम 2' द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं. ये विजय सलगांवकर की कहानी है जो अपने परिवार को मर्डर आरोप में जेल जाने से बचाने के लिए जी-जान लगा देता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement