बॉलीवुड
Ajay Devgn की फिल्म Drishyam के दोनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था. एक वायरल लेटर सामने आने के बाद इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
बॉलीवुड में सस्पेंस, मिस्ट्री से लेकर क्राइम पर बेस्ड कई फिल्में बन चुकी हैं. हर साल ऐसी तमाम मूवीज रिलीज भी होती हैं. इस लिस्ट में एक नाम है जिसके बारे में आपने सुना जरूर होगा. हम बात कर रहे हैं फिल्म दृष्यम की जिसकी मर्डर मिस्ट्री ने लोगों को हिलाकर रख दिया था. इसके दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब खबरें हैं कि अजय देवगन स्टारर (Ajay Devgn starrer Drishyam) इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनने को तैयार है. एक लेटर सामने आया है जिसके बाद इसको लेकर कयास तेज हो गई है.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था. दोनों ही पार्ट को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं और इन्होंने खूब कमाई भी की थी. इन सब के बीच फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. मेकर्स फिल्म के तीसरे पार्ट यानी 'दृश्यम 3' की तैयारी में जुट गए हैं. दरअसल ये अटकलें तब शुरू हुईं जब पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड का एक वायरल लेटर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को साझा किया गया.
इस लेटर में उन्होंने तीसरे पार्ट के बारे में लिखा था. इसमें लिखा था कि फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक, जिन्होंने फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग का निर्देशन किया था, तीसरे भाग में भी वापस आएंगे. लेटर से यह भी पता चला कि स्टूडियो हिंदी फीचर फिल्म दृश्यम 3 के सह-निर्माण के लिए डिजिटल 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के बारे में बीएसई को सूचित कर रहा है.
फिलहाल इस लेटर ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि दृश्यम साल 2013 में मलयालम में आई थी जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे. इसके बाद इसका हिंदी रीमेक 2015 में रिलीज किया गया जिसमें अजय देवगन नजर आए. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और ये हिट साबित हुई. इसके बाद 2022 में दृष्यम 2 आई थी. अब 3 साल बाद तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट आया है. ये रिलीज कब तक होगा इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 10 मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के आगे फेल हैं हॉलीवुड का सस्पेंस
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.