Advertisement

रेस्टोरेंट से निकलकर लड़खड़ाईं Nysa Devgan, वीडियो देखकर लोग बोले 'नशे में हुई गलती'

Nysa Devgan रेस्टोरेंट से निकल रही थीं और कार में बैठते वक्त उनका पैर स्लिप हो गया. नीसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में आ गया है.

रेस्टोरेंट से निकलकर लड़खड़ाईं Nysa Devgan, वीडियो देखकर लोग बोले 'नशे में हुई गलती'

Nysa Devgan Video Viral: नीसा देवगन का वीडियो हुआ वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की बेटी (Kajol Daughter) नीसा देवगन (Nysa Devgan) इंडस्ट्री से सबसे पॉप्युलर स्टारकिड्स में से एक हैं. नीसा ने अभी तक भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन वो सोशल मीडिया आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में नीसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से काजोल की लाडली ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. इस वीडियो में नीसा कैमरे के सामने लड़खड़ा गईं और गिरते- गिरते बचीं. बस यही देखकर कई लोग इस स्टारकिड को ट्रोल करने लगे.

दरअसल, विरल भयानी ने नीसा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नीसा मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती दिख रही हैं. वो कार की तरफ जा रही हैं लेकिन इस बीच पपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए पहुंच जाते हैं. नीसा ने ग्रीन रंक का टॉप और व्हाइट ट्राउजर्स पहने हुए हैं. वो कैमरों देखकर कुछ परेशान हो जाती हैं और जल्दी से गाड़ी की तरफ जाने की कोशिश करती हैं. हालांकि, गाड़ी में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल जाता है और वो एडी में चोट आने से बाल- बाल बच जाती हैं. यहां देखें नीसा का वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- 'मेरी तो चप्पल निकल चुकी होती' पढ़ें किस बात पर बेटी Nysa की तारीफ कर रही हैं Kajol

इस वीडियो पर मिल रहे रिएक्शन्स को देखें तो कई लोग नीसा को ट्रोल करने पर आमादा नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'नशे की वजह से हुई है ये गलती'. एक अन्य ने लिखा- 'आप हमेशा नशे में धुत्त क्यों दिखाई देती हैं'. हालांकि, इस ट्रोलिंग पर नीसा या उनके परिवार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि नीसा के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक नीसा या उनके पेरेंट्स ने इस पर कोई प्लान नहीं बताया है.

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn की बेटी Nysa ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग जमकर की पार्टी, Photos में जानें कौन हैं वेदांत?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement