Advertisement

Ajay Devgn ने किया बड़ा ऐलान, डायरेक्ट करेंगे इस सुपरस्टार की फिल्म

अजय देवगन (Ajay Devgn) अब बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की फिल्म का निर्देशन करेंगे. यह अजय की पांचवी निर्देशित मूवी होगी.

Latest News
Ajay Devgn ने किया बड़ा ऐलान,  डायरेक्ट करेंगे इस सुपरस्टार की फिल्म

Ajay Devgn 

Add DNA as a Preferred Source

अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 90 के दशक के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं. अक्षय कुमार हाल ही में अजय की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में नजर आए थे. दोनों ऐसे कई बार साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अब अजय कैमरे के पीछे होंगे और खिलाड़ी कुमार की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. दरअसल, अजय देवगन अपनी पांचवी फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे. 

दरअसल, हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अजय और अक्षय शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट की. होस्ट से बातचीत के दौरान अजय ने कहा, '' ठीक है, यह कुछ ऐसा है, जिसे हम बाद में अनाउंस करने वाले थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह बेस्ट स्टेज है. हम पहले से ही किसी चीज पर काम कर रहे हैं, जिसमें मैं फिल्म को डायरेक्ट कर रहा हैं और ये उस फिल्म में हैं. अजय की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं. इसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- Azaad Teaser: सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन का एक और धमाका, 2 स्टार किड्स डेब्यू को तैयार

लोगों ने किए कमेंट्स

वहीं, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आए. एक यूजर ने लिखा- वाह ये बढ़िया है. दूसरे ने लिखा-अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्मों ने तानाजी के अलावा इतनी कमाई नहीं की और अक्षय भी इन दिनों दर्शकों की अच्छी पसंद नहीं हैं, भले ही उन्होंने इंटरस्टेलर भी की है, कोई भी इसे नहीं देखेगा.

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: कार्तिक आर्यन-अजय देवगन के बीच कांटे की टक्कर, दोनों में है बस इतने करोड़ का अंतर, जानें कलेक्शन

अजय देवगन की होगी पांचवी डायरेक्शन फिल्म

बता दें कि अक्षय और अजय ने सुहाग, इंसान, खाकी, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन जैसे कई फिल्मों में साथ काम किया है. अजय देवगन की आने वाली निर्देशित फिल्म उनकी पांचवी फिल्म होगी. इससे पहले उन्होंने यू मी और हम, शिवाय, रनवे 34 और भोला का निर्देशन किया है. सभी चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं. इस फिल्म के साथ क्या अजय अपनी पहली निर्देशित हिट दे पाएंगे. 

सिंघम अगेन ने कर लिया इतना कलेक्शन

काम को लेकर बात करें तो अजय देवगन की दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने अभी तक 340 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसमें अजय के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर नजर आए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement