Advertisement

अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या का हाथ थामे आईं नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. इस दौरान वह अपनी बेटी संग नजर आई हैं.

Latest News
अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या का हाथ थामे आईं नजर

Aishwarya Rai, Aaradhya Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि कपल ने इन खबरों को लेकर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. इन सभी के बीच ऐश्वर्या हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. वह अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachcahn)के साथ नजर आई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या अपनी कार से बाहर निकलकर एयरपोर्ट के अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है और बालों को खुला रखा है. साथ ही उन्होंने एक बैग पैक कैरी किया है. इसके साथ ही आराध्या भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. मां बेटी मैचिंग कपड़ों में कमाल लग रही हैं.

यह भी पढ़ें- बेटी Aaradhya के स्कूल फिर एक साथ पहुंचे Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai, वीडियो देख फैंस ने ली राहत की सांस

एनुअल फंक्शन में आराध्या ने किया था परफॉर्म

आपको बता दें कि हाल ही में आराध्या के धीरूभाई अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन था. जहां पर आराध्या ने परफॉर्म किया था और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. आराध्या के साथ शाहरुख खान के बेटे अबराम ने भी परफॉर्म किया था. वहीं, आराध्या के एनुअल फंक्शन में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पहुंची थी. इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ देख फैंस काफी नजर आए. अभिषेक भी ऐश्वर्या का पूरा ख्याल रखते हुए दिखे थे.

यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को बताया दुनिया में सबसे बेस्ट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

लंबे वक्त से चल रही अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाकी की अफवाहें

बता दें कि कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक की तलाक की अफवाहें चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन चल रही है और दोनों अलग रह रहे हैं. इसके साथ ही बीच में ये भी खबरें सामने आईं थी कि अभिषेक बच्चन का उनकी दसवीं फिल्म की को-स्टार निम्रत कौर संग अफेयर चल रहा है. हालांकि इन खबरों के बाद भी बच्चन परिवार और ऐश्वर्या-अभिषेक ने रिएक्ट नहीं किया है. ये खबरें उस दौरान शुरू हुईं थी, जब ऐश्वर्या राय को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार से अलग नजर आईं थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement