Advertisement

Aishwarya Rai की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, बाउंसर ने गुस्से में ड्राइवर को जड़ दिया थप्पड़, क्या है सच्चाई?

Aishwarya Rai Bachchan की कार को हाल ही में एक बस ने टक्कर मार दी थी. इसमें एक्ट्रेस को कुछ नहीं हुआ पर मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Latest News
Aishwarya Rai की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, बाउंसर ने गुस्से में ड्राइवर को जड़ दिया थप्पड़, क्या है सच्चाई?

Aishwarya Rai Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसने उनके फैंस को परेशान कर दिया. बुधवार (26 मार्च) शाम को उनकी लग्जरी कार (Aishwarya Rai Bachchan car accident) का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. एक सरकारी बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी थी जिसका वीडियो भी सामने आया था. हालांकि, इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ था. अब खबरें आ रही हैं कि टक्कर लगने के बाद एक्ट्रेस के बाउंसर ने टक्कर मारने वाली बस के ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया है.

इस सड़क हादसे में ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ नहीं हुआ. राहत की बात ये थी कि उस समय एक्ट्रेस कार में नहीं थीं. वहीं ये साफ हो गया था कि ये कोई बड़ा एक्सीडेंट नहीं बल्कि कार में हल्की सी बस टच हुई है जिसकी वजह से उसमें डेंट आ गया था. वहीं खबरें आईं कि टक्कर लगने के बाद जब बस ड्राइवर नुकसान का आकलन करने के लिए बाहर आया तो उसी समय बच्चन परिवार का एक बॉडीगार्ड तुरंत मौके पर पहुंच गया टक्कर के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लगा गया था. 

कहा गया कि बाउंसर ने बस ड्राइवर को थप्पड़ मारा था. इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को बुला लिया और मामला थोड़ी देर के लिए काफी बढ़ गया था. हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले अमिताभ बच्चन के बंगले के स्टाफ ने बस ड्राइवर से माफी मांग ली.

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने पीछे से मारी टक्कर, VIDEO आया सामने

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हुए थे जिसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की कार को जुहू में बेस्ट की लाल बस ने पीछे से टक्कर मारी थी. उनकी कार पर कोई सीरियस डैमेज नहीं आया और एक्ट्रेस को भी किसी तरह की हानि नहीं हुई. वहीं ये बात साफ हो गई थी कि टक्कर के समय एक्ट्रेस उसमें मौजूद नही थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement