Advertisement

Cannes 2023 में Aishwarya Rai Bachchan का रेड कार्पेट लुक देख चकराया लोगों का सिर, बोले 'टिन का foil चुरा लिया क्या'

Cannes 2023 में Aishwarya Rai Bachchan के लुक ने एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोरी. एक्ट्रेस के इस बड़े मैटेलिक केप को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला.

Latest News
Cannes 2023 में Aishwarya Rai Bachchan का रेड कार्पेट लुक देख चकराया लोगों का सिर, बोले 'टिन का foil चुरा लिया क्या'

Cannes 2023: Aishwarya Rai Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (76th Cannes Film Festival) में शिरकत की. सबसे पहले डीवा एक ग्रीन कलर के काफ्तान गाउन में नजर आईं. इसके कुछ घंटों बाद, ऐश्वर्या ने एक बड़े मैटेलिक केप और गाउन को पहनकर फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट (Aishwarya Rai Bachchan Red Carpet look) पर वॉक किया. उनके इस लुक को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों का उनका लुक बेहद ग्लैमरस लगा तो कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया. 

ऐश्वर्या ने गुरुवार रात इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग में शिरकत की और रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. कान के रेड कार्पेट पर आते ही ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें वायरल हो गईं. एक तरफ लोग एक्ट्रेस को कान्स की क्वीन बता रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने सिल्वर फॉयल की ड्रेस बना ली है. 

ब्यूटी क्वीन ने सोफी कॉउचर के रैक से ये गाउन चुना है. हुड वाले सिल्वर केप गाउन को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है. हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस का लुक बज में रहा है.

वहीं कान में सबसे पहले ऐश्वर्या राय ने ग्रीन कलर की वैलेंटिनो ड्रेस पहनी थी. हालांकि, नेटिजन्स उनके पहले दिन के लुक से भी नाखुश थे. एक्ट्रेस की ये काफ्तान ड्रेस कई लोगों को पसंद नहीं आई. उनकी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. हालांकि उनके फैंस इससे काफी खुश नजर आए.

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan की हमशक्ल को देख चकराया लोगों का सिर, आप भी खा जाएंगे धोखा

ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा, उर्वशी रौतेला, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, गुनीत मोंगा सहित कई स्टार्स ने इस साल कान्स में डेब्यू किया. सभी का लुक काफी वायरल रहा. बता दें कि 76वां कान फिल्म फेस्टिवल मंगलवार, 16 मई से शनिवार, 27 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement