बॉलीवुड
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) परिवार की एक शादी में गए थे, जहां पर तीनो ने कजरा रे गाने पर डांस किया है.
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल हुई थीं. जिसके बाद ऐश्वर्या-अभिषेक की परिवार के साथ पोज देते हुए ऑनलाइन खूब तस्वीरें वायरल हुईं. इस बीच शादी से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ फेमस गाने कजरा रे (Kajra Re) को रिक्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं.
दरअसल, वीडियो में दूल्हा दुल्हन ने अभिषेक और ऐश्वर्या को डांस स्टेज पर इनवाइट किया. इसके बाद दोनों अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने बंटी और बबली फिल्म के मोस्ट पॉपुलर गाने कजरा रे पर डांस किया. इस दौरान आराध्या अमिताभ बच्चन का एक्ट करते हुए नजर आई हैं और दूसरी ओर अभिषेक थे और बीच में ऐश्वर्या ने भी जमकर ठुमके लगाए. ऐश्वर्या ने शादी के लिए येलो कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. वहीं, अभिषेक बच्चन पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामा में नजर आए. कपल की बेटी आराध्या ने सफेद रंग का लहंगा पहना था.
वहीं, ऐश्वर्या और अभिषेक की परफॉर्मेंस देख वहां पर मौजूद गेस्ट काफी खुश हो गए. इसके अलावा कपल को इस तरह डांस करता देख उनके फैंस भी बेहद खुश हो गए. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, '' उन्हें खुश देखकर अच्छा लगा! चलिए इस पर और अटकलें नहीं लगाते. एक और यूजर ने लिखा, '' यह बहुत प्यारा है. मुझे अच्छा लगा कि आराध्या भी खुशी-खुशी ये स्टेप्स कर रही है. तीसरे यूजर ने लिखा, '' ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कोई बातचीत या आंख से आंख मिलाना नहीं हुआ. मैं चाहता हूँ कि ऐश्वर्या को हैप्पी एंडिंग मिले.
आपको बता दें कि कजरा रे 2005 की फिल्म बंटी और बबली का पॉपुलर गाना है. इस गाने पर अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन ने डांस किया था. इस गाने को अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने गाया था. फिल्म हिट रही थी और गाना ब्लॉकबस्टर हो गया था.
Aishwarya & Abhishek dancing for Kajra Re
byu/shiawhispers inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें- Abhishek संग शादी के बाद Aishwarya को आई थीं ये मुश्किलें, जूनियर बच्चन के लिए कही ये बात
ऐश्वर्या-अभिषेक को लेकर बात करें तो 2024 में कपल के डायवोर्स की जमकर खबरें वायरल हुई थीं. दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि कपल तलाक ले रहे हैं. ये खबरें उस दौरान शुरू हुई थीं, जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी फंक्शन में ऐश्वर्या को बच्चन परिवार से अलग देखा गया था. हालांकि इन खबरों पर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया था.
काम को लेकर बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन II में नजर आईं थी. उसके बाद से उन्होंने किसी भी नए प्रोजेक्ट को लेकर ऐलान नहीं किया है. इसके अलावा अभिषेक हाल ही में डांस ड्रामा फिल्म बी हैप्पी और इससे पहले आई वांट टू टॉक में दिखाई दिए थे. इसके बाद वह हाउसफुल 5 में नजर आएंगे. जो कि एक मल्टीस्टारर फिल्म है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.