Advertisement

हम साथ-साथ हैं! आराध्या और Abhishek के साथ शादी में पहुंचीं Aishwarya Rai, सामने आई तस्वीर, देख फैंस हुए खुश

Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो परिवार वालों के साथ नजर आए रहे हैं. उनके साथ बेटी Aaradhya भी हैं.

Latest News
हम साथ-साथ हैं! आराध्या और Abhishek के साथ शादी में पहुंचीं Aishwarya Rai, सामने आई तस्वीर, देख फैंस हुए खुश

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai, Aaradhya

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बीते लंबे वक्त से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए थे. हालांकि इन अफवाहों पर बच्चन परिवार ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था. वहीं इन सब खबरों के बीच कपल आए दिन साथ नजर आ जाता है. एक बार फिर ऐश्वर्या और अभिषेक को बेटी आराध्या के साथ देखा गया. उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें कपल कई और लोगों के साथ पोज देते नजर आ रहा है. 

एक Reddit यूजर ने अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो अपने करीबी परिवार के सदस्यों के साथ कैमरे में पोज दे रहे हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या इस फोटो में एक साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे, जबकि आराध्या फर्श पर बैठी हुई थीं. सभी कैजुअल लुक में नजर आए जिसमें अभिषेक ने पिंक कलर की हुडी पहनी हुई थी, ऐश्वर्या ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था और आराध्या सफेद टॉप और जींस में स्टाइलिश दिख रही थीं.

photo

इस यूजर ने लिखा 'मैं श्लोका शेट्टी को फॉलो करता हूं, जो ऐश्वर्या की ममेरी बहन हैं. श्लोका के भाई की हाल ही में शादी हुई है और अभिषेक, ऐश और आराध्या कई तस्वीरों में एक आम परिवार की तरह दिखाई दिए.'

ये भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan ने किया 'बुरे वक्त' का जिक्र, Big B ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर पिछले कई महीनों से तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं. हालांकि इन अफवाहों के बाद कपल को कई बार साथ देखा गया है, लेकिन फिर भी लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलगाव की खबरें भी कई बार सामने आई हैं. कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि कपल की शादी की स्थिति चाहे जो भी है, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कभी भी ऑफिशियल तौर पर तलाक नहीं लेंगे.

ये भी पढ़ें: Abhishek-Aishwarya का कभी नहीं होगा तलाक, बच्चन परिवार की ये परंपरा है वजह!

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement