Advertisement

एयरपोर्ट लुक्स के लिए होता है एक्ट्रेसेस का 'ब्रेनवॉश', Kangana Ranaut ही नहीं Alia Bhatt और Kareena Kapoor ने खोली थी पोल

बॉलीवुड एक्ट्रसेस के एयरपोर्ट लुक्स की काफी चर्चा रहती है. इसी के चलते फैशन इंडस्ट्री इन दिनों इतनी फल फूल रही है. हाल ही में Kangana Ranaut ने फैशन इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए कहा था कि उनका ब्रेनवॉश किया गया था. कंगना के अलावा कई एक्ट्रेसेस इस मामले पर अपनी राय रख चुकी हैं.

Latest News
एयरपोर्ट लुक्स के लिए होता है एक्ट्रेसेस का 'ब्रेनवॉश', Kangana Ranaut ही नहीं Alia Bhatt और Kareena Kapoor ने खोली थी पोल

airport looks bollywood actresses: Kangana Ranaut, Alia Bhatt & Kareena Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी टाउन सेलेब्स आए दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं. इस दौरान वो एक से बढ़कर एक फैशनेबल और स्टाइलिश अंदाज को फ्लॉन्ट करते हैं. हम एयरपोर्ट लुक्स की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस मामले पर काफी कुछ कहा था. कंगना ने दावा किया था कि स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक्स (Bollywood Airport Looks) का चलन उन्होंने शुरू किया था. एक्ट्रेस का कहना है कि फैशन इंडस्ट्री ने उनका ब्रेनवॉश कर दिया था. हालांकि कंगना से पहले आलिया और करीना कपूर भी इस मामले पर अपनी राय रख चुकी हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई एयरपोर्ट लुक्स इतने मायने रखते हैं. 

हर रोज कोई ना कोई एक्टर या एक्ट्रेस अपने एयरपोर्ट लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कोई स्टनिंग अवतार में नजर आता है तो किसी का लुक लोगों को नागवार गुजरता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एयरपोर्ट फैशन सेंस फ्लॉन्ट करने का एक पॉपुलर मंच बन चुका है. अब बात करते हैं उनकी, जो हमको एयरपोर्ट लुक से रूबरू कराते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं पपराजी की, जो एयरपोर्ट पर घात लगाए बैठे रहते हैं कि कब कोई सेलिब्रिटी दिखे और वो उसे कैप्चर करें. वहीं कहा तो ये भी जाता है कि कई बी टाउन सेलेब्स ऐसे भी हैं जो पपराजी को खुद बताते हैं कि वो एयरपोर्ट आ रहे हैं तो वो उन्हें कैप्चर करने आ जाएं. 

Kangana Ranaut ने शुरू किया था एयरपोर्ट फैशन ट्रेंड?

हाल ही में कंगना रनौत ने एयरपोर्ट फैशन ट्रेंड शुरू करने का श्रेय लिया था. कंगना ने दावा किया कि स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक्स का चलन उन्होंने शुरू किया था. हालांकि उन्होंने फैशन इंडस्ट्री को जमकर कोसा भी है. एक्ट्रेस ने इसे 'स्टूपिड' ट्रेंड बताया और उनका ब्रेनवॉश करने के लिए फैशन इंडस्ट्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि वो एयरपोर्ट लुक्स को खत्म कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone: ढीली जैकेट पहनकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस, देख लोगों ने पकड़ा सिर, बोले 'बहन गर्मी हो गई है'

Deepika के एयरपोर्ट लुक की दीवानी हैं Alia

कॉफी विद करण सीजन 6' के एक एपिसोड में आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा था कि वो कितनी परफेक्ट लगती हैं. आलिया ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था कि ये कैसे संभव है कि वो हर बार एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय शानदार दिखती हैं. हालांकि कई बार आलिया को दीपिका की स्टाइल कॉपी करने के लिए ट्रोल भी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut के निशाने पर आई फैशन इंडस्ट्री, एक्ट्रेस का 'ब्रेनवॉश' करने से लेकर एयरपोर्ट लुक्स को लेकर कही बड़ी बात

Paparazzi को एयरपोर्ट पर बुलाते हैं सेलेब्स 

कहा जाता है कि कई सेलेब्स ऐसे हैं जो पैसे देकर पपराजी को एयरपोर्ट पर बुलाते हैं. ये सबकुछ पब्लिसिटी के लिए होता है. हर सेलेब चाहता है कि वो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच लाइमलाइट में बने रहे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पपराजियों के कारण 'एयरपोर्ट लुक' एक नया ट्रेंड बन गया है.

पपराजी को एयरपोर्ट पर बुलाती हैं Urfi Javed?

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को लेकर कहा जाता रहा है कि वो एयरपोर्ट पर आने से पहले पपराजी को कॉल कर बुला लेती हैं जिससे वो उन्हें कैप्चर कर सकें. यहां तक कि कश्मीरा शाह ने भी उर्फी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्हें टिकट खरीदने के बाद ही एयरपोर्ट जाना चाहिए, न कि केवल तस्वीरें क्लिक करने के लिए. इसको लेकर उर्फी ने काफी बार जवाब भी दिया है.

Sonam Kapoor ने भी खोली थी पोल

सोनम कपूर ने शो कॉफी विद करण में कहा था 'मैं उम्मीद कर रही थी कि जब मैं पहुंचूंगी तो मीडिया आ जाएगा, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि आपको वहां आने के लिए मीडिया को बुलाना होगा.' करण ने पूछा, 'तो आप मीडिया को बुलाने वाले लोगों से डरे हुए हैं?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'मुझे ये फनी लगता है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement