Advertisement

Air India Plane Crash: विक्रांत मैसी के भाई नहीं बल्कि करीबी दोस्त थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, एक्टर ने खुद किया बयां

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. विक्रांत मैसी ने इस हादसे में अपनी करीबी को खो दिया है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वो उनके भाई नहीं बल्कि परिवार के करीबी दोस्त हैं.

Latest News
Air India Plane Crash: विक्रांत मैसी के भाई नहीं बल्कि करीबी दोस्त थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, एक्टर ने खुद किया बयां

Vikrant Massey Clive kunder

Add DNA as a Preferred Source

गुरुवार की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ जिसने सभी को गमगीन कर दिया. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ करने के थोड़ी देर बाद ही क्रैश हो गई. उस समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. क्रू मेंबर में शामिल फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी इस हादसे में जान गवां चुके हैं. वो विक्रांत मैसी के करीबी थे. हादसे के बाद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद कहा गया कि क्लाइव कुंदर उनके भाई है पर विक्रांत ने साफ किया कि वो उनके परिवार के करीबी दोस्त हैं.

दरअसल विक्रांत मैसी ने जब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि क्लिफोर्ड कुंदर के बेटे, क्लाइव कुंदर का निधन हो गया है जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 पर काम करने वाले फर्स्ट ऑफिसर थे. लोगों का मानना था कि क्लाइव उनके कजिन भाई हैं. हालांकि बाद में एक्टर ने खुद साफ कर दिया कि वो उनके कजिन नहीं हैं. 

विक्रांत ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मीडिया और अन्य जगहों के प्रिय मित्रों, दुर्भाग्य से क्लाइव कुंदर मेरे चचेरे भाई नहीं थे. कुंदर हमारे पारिवारिक मित्र हैं. अनुरोध है कि कोई और अटकलें न लगाई जाएं और परिवार और प्रियजनों को शांति से शोक मनाने दें.'

फोटो

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से बेहद दुखी हैं सलमान खान, रद्द किया बड़ा इवेंट

पहले विक्रांत ने पोस्ट कर लिखा 'आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरा दिल टूट गया है. यह जानकर और भी दुख हुआ कि क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान पर काम करने वाले फर्स्ट ऑफिसर थे. भगवान आपको और आपके परिवार और सभी प्रभावितों को शक्ति दे.'

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: सनी देओल से लेकर सोनू सूद तक, अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश पर सेलेब्स ने जताया दुख

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement