Advertisement

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के 24 घंटे बाद आया Amitabh Bachchan का रिएक्शन, लोगों ने सुनाई खरी खोटी, बोले 'महानायक थोड़ा लेट जागे'

Amitabh Bachchan ने एअर इंडिया प्लेन क्रैश पर अपना रिएक्शन दिया है. हालांकि लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है और कहा कि उन्हें 24 घंटे बाद इस हादसे पर दुख जताया याद आया है.

Latest News
एयर इंडिया प्लेन क्रैश के 24 घंटे बाद आया Amitabh Bachchan का रिएक्शन, लोगों ने सुनाई खरी खोटी, बोले 'महानायक थोड़ा लेट जागे'

Air India Plane Crash: Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया (Air India Plane Crash) की फ्लाइट नंबर AI-171 गुरुवार की दोपहर को हादसे का शिकार हो गई. इस भीषण विमान हादसे में 241 लोग मारे गए. हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों ने भी इसपर दुख जाहिर किया. लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. हालांकि उनके ट्वीट पर लोग भड़क उठे हैं. लोगों को कहना है कि उन्हें 24 घंटे बाद याद आया है इस हादसे के बारे में.

एअर इंडिया के प्लेन क्रैश को लगभग 24 घंटे हो गए हैं. कई सितारों ने घटना के तुरंत बाद ही इसपर दुख जताया था. वहीं अमिताभ बच्चन ने भी आखिरकार इस घटना पर प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा 'टी 5410 - हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान ! स्तब्ध ! सुन्न ! ईश्वर कृपा ! हृदय से प्रार्थनाएं !' हालांकि उन्होंने अहमदाबाद विमान दुर्घटना का उल्लेख नहीं किया पर उनके शब्द देखकर समझा जा सकता है कि वो इस हादसे को लेकर ही दुखी हैं.

pic

हालांकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है. एक यूजर ने लिखा 'आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं', दूसरे ने लिखा 'इतना देरी से जागने का क्या कारण है, आप तो महानायक है कुंभकरण क्यों बनना चाहते हैं', एक अन्य ने लिखा 'सदी के महानायक आज थोड़ा लेट उठे.'

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: विक्रांत मैसी के भाई नहीं बल्कि करीबी दोस्त थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, एक्टर ने खुद किया बयां

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार यानी 12 जून 2025 को बड़ा विमान हादसा हो गया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया जिसमें 241 लोग मारे गए. एक शख्स जिंदा बच गया है. इस क्रैश की कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: सनी देओल से लेकर सोनू सूद तक, अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश पर सेलेब्स ने जताया दुख

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement