Advertisement

Singham Again रिलीज के बीच Ajay Devgn की इस फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, 18 साल बाद देगी सिनेमाघरों में दस्तक

अजय देवगन (Ajay Devgn) और अनीस बज्मी (Anees Bazmee) के निर्देशन में बनी फिल्म 'नाम' अब 18 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Latest News
Singham Again रिलीज के बीच Ajay Devgn की इस फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, 18 साल बाद देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Naam: नाम

Add DNA as a Preferred Source

दिवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाएगा और इस दिवाली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं. जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सिंघम अगेन (Singham Again) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनीस बज्मी (Anees Bazmee)की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को टक्कर देगी. दोनों ही फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इन मेगा रिलीज के बीच अजय देवगन और निर्देशक अनीस बज्मी की 18 साल पुरानी फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है. जी हां साल 2000 के मिड में शूट की गई यह फिल्म अब 18 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

अनीस बज्मी की निर्देशित और अनिल रूंगटा की निर्मित फिल्म नाम, जो कि एक एक्शन थ्रिलर है. वह 2004 और 2006 के बीच पूरी हुई थी, लेकिन यह फिल्म लगभग 18 साल बाद दर्शकों को दिखाई जाएगी. नाम से पहले अजय और अनीस फिल्म हलचल, प्यार तो होना ही था और दीवानगी में साथ काम कर चुके हैं. वहीं, इस फिल्म को अगर आईएमडीबी पर सर्च किया जाए तो साइट पर 2013 का पोस्टर दिखाया जाएगा. इस जानकारी के अनुसार फिल्म पहले 2013 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन तब भी इसकी रिलीज में देरी हो गई.

यह भी पढ़ें- 'ये एक दिन Mental हॉस्पिटल पहुंच जाएगी', जब Ajay Devgn ने सरेआम कर दी थी इस मशहूर एक्ट्रेस की बेइज्जती

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, अब तरण आदर्श ने इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर जानकारी शेयर की है और रिलीज डेट भी बताई है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- अजय देवगन - अनीस बज्मी: 'नाम' 22 नवंबर को रिलीज होगी. नाम के अनाउंसमेंट पोस्टर का खुलासा. बता दें कि यह फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की सिनेमाघरों में टक्कर के बाद 22 नवंबर को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn से Deepika Padukone तक, जानें Singham Again के लिए स्टार्स ने ली कितनी फीस

थ्रिलर फिल्म है 'नाम'

बता दें कि नाम एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और यह जानने की कोशिश करता है कि वह कौन है. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है. 

सिंघम अगेन में नजर आएंगे ये एक्टर्स

सिंघम अगेन को लेकर बात करें, तो यह सिंघम की तीसरी किस्त है और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. 

भूल भुलैया 3 में दिखेंगे ये कलाकार

दूसरी ओर भूल भुलैया 3 फेमस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. यह भूल भुलैया 2 का सीक्वल है. फिल्म में मंजुलिका के रोल में विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इसके अलावा राजपाल यादव भी अहम रोल में दिखेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement