Advertisement

Don 3 में नजर आएंगी ये Adult Star, ट्वीट कर दिया बड़ा इशारा

Shahrukh Khan ने बीते कुछ दिनों में अपनी तीन फिल्मों की घोषणा कर फैंस को काफी खुश कर दिया है. वहीं अब ऐसी चर्चा हो रही है कि वो Don 3 भी लेकर आ रहे हैं. इसी बीच फिल्म में Adult Star के शामिल होने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस अडल्ट स्टार के एक ट्वीट से ये बात सामने आई है.

Don 3 में नजर आएंगी ये Adult Star, ट्वीट कर दिया बड़ा इशारा

Don 3 Kendra Lust डॉन 3 केंड्रा लस्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Kha ) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. वो अगले साल 1 दो नहीं बल्कि 3 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं. इसी बीच डॉन 3 (Don 3) को लेकर भी काफी चर्चा है. फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है पर उससे जुड़े मेकर्स और सितारे अपने पोस्ट से इस खबर पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी बीच सात समुंदर पार बैठी शाहरुख खान की फैन और अडल्ट स्टार (Adult Star) के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर आग सी लगा दी है. उन्होंने फिल्म में शामिल होने की बात कह डाली है जिससे लोग काफी हैरान हैं.

हाल ही में अडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट (Kendra Lust) ने एक ट्वीट क सबको शॉक कर दिया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वो डॉन 3 में शामिल होने के लिए तैयार है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. बता दें कि केंड्रा लस्ट शाहरुख खान की फैन हैं और अक्सर एक्टर के लिए अपने प्यार को दिखाती रहती हैं.

कुछ दिन पहले उन्होंने जवान फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया था. हालांकि ये पोस्टर फिल्म का नहीं था. फिलहाल डॉन 3 में उनके शामिल होने को लेकर मेकर्स का तो कोई बयान सामने नहीं आया है पर किंग खान के फैंस जरूर हैरान रह गए हैं. लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kendra Lust™ (@kendralust)

बता दें कि केंड्रा लस्ट साल 2012 के अपने शुरुआती दिनों से ही बहुत नामचीन अडल्ट एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इनके बोल्ड शूट इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं. 43 साल की Kendra Lust के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कई सालों तक पोर्न स्टार के रूप में काम किया है और अब वो अलग फील्ड में हाथ आजमा रही हैं. केंड्रा लस्ट ने कुछ समय पहले आईपीएल को लेकर भी ट्वीट किया था. उन्होंने गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच के बाद मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की थी. इसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. 

ये भी पढ़ें: Don 3 में नजर आने वाले हैं Amitabh Bachchan और Shahrukh Khan! फैन बोले- भाई प्लीज सच कर दे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement