Advertisement

Adnan Sami ने क्यों कहा था सोशल मीडिया को Alvida, सामने आई वजह

बॉलीवुड के फेमस सिंगर Adnan Sami ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के सारे पोस्ट डिलीट कर फैंस को तगड़ा झटका दिया था. उनके इस कदम से लोग हैरान थे और कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने सोशल मीडिया को Alvida कह दिया है. हालांकि अब इस मामले में सिंगर ने पोस्ट कर सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया है.

Latest News
Adnan Sami ने क्यों कहा था सोशल मीडिया को Alvida, सामने आई वजह

Adnan Sami अदनान सामी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस सिंगर और कंपोजर अदनान सामी (Adnan Sami) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर फैंस के साथ कई पोस्ट शेयर करते रहते थे पर कुछ दिन पहले उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर सब हैरान रह गए. अदनान सामी ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे. यही नहीं उन्होंने आखिर में एक 'अलविदा' (Alvida) पोस्ट भी शेयर किया है जिसने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दिया था. हालांकि अब लोगों के सामने ऐसा करने की वजह आ चुकी है. सिंगर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर खुलासा कर दिया है कि उन्होंने अलविदा क्यों लिखा था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADNAN 2.0 (@adnansamiworld)

अदनान सामी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. लोग उनके गानों का काफी पसंद करते हैं. कुछ दिन पहले सिंगर ने अपने इंस्टा के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. आखिर में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अंग्रेजी में 'अलविदा' लिखा हुआ था. इस वीडियो के कैप्शन में भी अदनान ने A L V I D A… लिखा था. हालांकि अब सिंगर ने लोगों की टेंशन को कम करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने इस पोस्ट में अपने अलविदा वाले पोस्ट का मतलब समझाते हुए एक म्यूजिक वीडियो का टीजर पोस्ट किया है. खास बात ये है कि इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल है अलविदा. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADNAN 2.0 (@adnansamiworld)

गाने के इस टीजर में अदनान की शक्ल नहीं दिखाई दे रही है, वो सिर्फ 'अलविदा' गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस इस टीजर को देखकर काफी खुश हैं. लोग उनको वापसी के लिए बधाई दे रहे हैं. अदनान सामी इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरा अलविदा कहने का तरीका. दरअसल ये उनके प्रमोशन करने का तरीका था. 

ये भी पढ़े: Adnan Sami Delete Instagram Post: अदनान सामी ने मिटा दिए सारे पोस्ट, Alvida पोस्ट ने फैंस को चौंकाया

बता दें कि सिंगर अदनान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 678K फॉलोवर्स हैं. वो अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन की तस्वीरों से फैंस को सरप्राइज दे चुके हैं. अदनान कई बार अपनी पत्नी और बेटी आदिरा के साथ फोटो शेयर करते नजर आते थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement