Advertisement

Adnan Sami का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, सिंगर ने घटाया इतना वजन

पॉपुलर सिंगर Adnan Sami अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने फैट टू फिट का फॉर्मूला अपनाते हुए काफी वजन कम किया है. हाल ही में उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसको देख लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं.

Adnan Sami का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, सिंगर ने घटाया इतना वजन

Adnan Sami अदनान सामी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) अपने गानों को लेकर तो फेमस हैं ही पर वो काफी समय से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. एक समय था जब सिंगर 230 किलो के हुआ करते थे पर अब वो किसी एक्टर से कम नहीं लगते. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया फोटो पोस्ट कर सभी को हैरान कर दिया था. इन फोटो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं. अदनान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख उनको पहचान पाना बहुत मुश्किल हो रहा है. उनके फैंस उन्हें लाखों के लिए इंस्पिरेशन बता रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnan Sami (@adnansamiworld)

सिंगर अदनान सामी इन दिनों मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टी मना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई फोटो अपने इंस्टा पर शेयर की. इन फोटो में सिंगर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी हैरान हैं. वो जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें कि पिछले कुछ समय में अदनान ने तकरीबन 150-155 किलो वजन घटाया है, जो उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. इसके बाद से ही उनका लुक बिल्कुल बदल गया है. अब वो काफी स्मार्ट, फिट और यंग नजर आ रहे हैं. इस समय अदनान 75 किलो के हैं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnan Sami (@adnansamiworld)

एक समय था जब अदनान काफी थुलथुले नजर आते थे, लेकिन अब वो पहले से फिट लगने लगे हैं. उनकी फिटनेस जर्नी ने काफी लोगों को मोटिवेट किया है. हेल्दी डाइट और वर्कआउट से अदनान का वजन धीरे-धीरे कम होने लगा.

अदनान की लेटेस्ट फोटो देख फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- 'ये कैसे किया भइया बहुत शानदार'.  दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा- 'आपने तो पहचान में नहीं आ रहे हैं.' वहीं एक ने लिख- 'दिन पर दिन आप यंग होते जा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor Birthday: फैट टू फिट कैसे बने अर्जुन कपूर, मोटापे से यूं जीती जंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement