Advertisement

Aditya Roy Kapur की फीमेल फैन ने पार की हदें, एक्टर ने कुछ इस तरह से धक्का मारकर खुद के बचाया

Aditya Roy Kapur का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक फीमेल फैन की वजह से असहज हो जाते हैं. ये महिला एक्टर को Kiss करने की कोशिश करती हुई दिखी.

Latest News
Aditya Roy Kapur की फीमेल फैन ने पार की हदें, एक्टर ने कुछ इस तरह से धक्का मारकर खुद के बचाया

Aditya Roy Kapur  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में से एक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. एक्टर की फीमेल फैंस की भी संख्या काफी ज्यादा है. इसी बीच एक फीमेल फैन ने एक्टर के साथ ऐसी हरकत कर डाली जिसे देख लोग हैरान रह गए. इस महिला ने जबरदस्ती आदित्य को किस करने की और गले लगाने की कोशिश की जो पैपाराजी के कैमरे में कैद हो गया. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Aditya Roy Kapur harassed) पर वायरल होने लगा जिसे देखने के बाद लोग जमकर उस महिला को खरी खोटी सुना रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है आदित्य रॉय कपूर को कुछ फैंस घेर लेते हैं. उनमें से कुछ उनकी फीमेल फैंस भी होती हैं. एक्टर के साथ फोटो क्लिक कराने के एक महिला आगे बढ़ती और पहले तो वो उनके साथ फोटो क्लिक कराती है फिर बाद में वो एक्टर को जबरन किस करने लगती है और उनके गले लगने की कोशिश करती है. ये देख आदित्य भी असहज हो जाते हैं और मुस्कुराते हुए महिला से दूर हो जाते हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

आदित्य अपनी फिल्म The Night Manager की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर महिला का बातें सुना रहे हैं. वहीं एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा 'ये बहुत ज्यादा है, महिला पागल हो गई है क्या'. एक और यूजर ने लिखा 'गले ही पड़ गई ये तो.'

ये भी पढ़ें: Shocking Video: स्टेज पर चढ़ आई फीमेल फैन तो सिंगर भी हो गए बेकाबू, सबके सामने कर डाली ये हरकत

वहीं फिल्मों की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर वेब सीरीज The Night Manager में अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. ये सीरीज आज Disney+Hotstar पर रिलीज हो गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement