Advertisement

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Aditi Rao Hydari और Siddharth, पैपराजी ने कर दी ये खास डिमांड

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) को शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है और इस दौरान कपल से पैपराजी ने मिठाई के बारे में पूछा है.

Latest News
शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Aditi Rao Hydari और Siddharth, पैपराजी ने कर दी ये खास डिमांड

Aditi Rao Hydari Siddharth

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कपल ने मंगलवार 17 सितंबर को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी. वहीं, हाल ही में अदिति और सिद्धार्थ को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था और इस बीच पैपराजी उनसे मिठाई की मांग करते हुए नजर आए हैं. 

दरअसल, हाल ही में विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ एक साथ हाथों में हाथ डाले हुए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान सिद्धार्थ ब्लू डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर टोपी लगाई हुई है. वहीं, दूसरी ओर अदिति राव पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और वह सिंपल मेकअप में बेहद प्यारी दिख रही हैं. एक्ट्रेस इस दौरान सिंदूर लगाए हुए नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao और Siddarth, फोटो शेयर कर किया फैंस को हैरान

अदिति ने दिया ये जवाब

इस दौरान जब कपल को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने एक साथ देखा तो उन्होंने बधाई दी. इसके साथ ही पैपराजी ने कपल से मिठाई के लिए पूछा कि आप मिठाई नहीं लाए. इसके बाद अदिति ने पैपराजी को जवाब देते हुए कहा कि कल लाऊंगी.

यह भी पढ़ें-  Aditi Rao Hydari संग सीक्रेट इंजेगमेंट पर Siddharth ने तोड़ी चुप्पी, शादी की डेट पर किया खुलासा

17 सितंबर को की थी सिद्धार्थ-अदिति ने शादी

बता दें कि 17 सितंबर को सिद्धार्थ और अदिति राव ने शादी की थी. इससे पहले कपल ने मार्च में सगाई की थी. अदिति और सिद्धार्थ लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं, बता दें कि कपल की यह दूसरी शादी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement