Advertisement

शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao और Siddarth, फोटो शेयर कर किया फैंस को हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydar) और साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ (Siddarth) ने शादी कर ली है और कपल ने हाल ही में अपनी फोटोज शेयर की है.

Latest News
शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao और Siddarth, फोटो शेयर कर किया फैंस को हैरान

Aditi Rao Hydari Siddarth

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ (Siddarth) बीते लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कपल ने 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की जानकारी शेयर की थी. जिसके बाद से फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था. वहीं, अब अदिति और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है. कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. 

दरअसल, अदिति राव और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कपल ने अपनी शादी की पहली फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. कपल इस दौरान गोल्डन और व्हाइट आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं. अदिति ने शादी के लिए बेहद सिंपल लुक रखा है. उन्होंने इस दौरान गोल्डन साड़ी पहनी है और हाथों में लाल गोल्डन चूड़ियां पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने गले में गोल्डन और रेड कलर का नेकलेस पहना है. एक्ट्रेस अपने इस साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं. वहीं, दूसरी ओर सिद्धार्थ व्हाइट कुर्ता और धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही फोटोज में साफ तौर पर देख सकते हैं, कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. कपल को परिवार के सदस्य आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Cannes में Aditi Rao Hydari ने दिखाई 'गज गामिनी वॉक', वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

अदिति ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आप मेरा सूरज हो, मेरा चांद हो और मेरे सभी सितारे हैं. अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए, हंसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, शाश्वत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए, श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू.

यह भी पढ़ें- Sharmin Segal के सपोर्ट में आईं Aditi Rao Hydari, ऑनलाइन ट्रोलिंग को बिब्बोजान ने बताया भयानक

सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, वैसे ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें शादी की बधाइयां देना शुरू कर दिया. एक्टर दलकीर सलमान ने कमेंट कर लिखा-मुबारक हो, एचआरएच और सिड. सुंदर कपल, सुंदर तस्वीरें, हमेशा प्यार. एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कमेंट कर लिखा- मुबारक हो डार्लिंग, बहुत सारा प्यार दोनों को. आपको बता दें कि कपल ने वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर में शादी की है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement