Advertisement

Adipurush Song Ram Siya Ram: जानकी राघव की इमोशनल लव स्टोरी, वीडियो देख फैंस बोले 'रोंगटे खड़े हो गए'

Adipurush का नया गाना Ram Siya Ram रिलीज हो चुका है, जिसमें Prabhas और Kriti Sanon जानकी राघव की इमोशनल लव स्टोरी सुनाते दिख रहे हैं.

Latest News
Adipurush Song Ram Siya Ram: जानकी राघव की इमोशनल लव स्टोरी, वीडियो देख फैंस बोले 'रोंगटे खड़े हो गए'

Adipurush आदिपुरुष 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच अब प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' फिर से सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है. वहीं, अब एक के बाद एक इसके गाने आउट किए जा रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना 'राम सिया राम' (Song Ram Siya Ram) रिलीज कर दिया है. इस गाने में जानकी और राघव की इमोशनल लव स्टोरी दिखाई गई है. इस पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो फैंस को ये गाना बेहद पसंद आया है.

'आदिपुरुष' के ट्रेलर के बाद इसका पहला गाना 'जय श्री राम' करीब आठ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था. वहीं, अब कुछ ही मिनट पहले इसका दूसरी गाना 'राम सिया राम' रिलीज कर दिया गया है. इस नए म्यूजिक वीडियो में जानकी बनीं कृति सेनन और राघव बने प्रभास की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों ने राम सिया की इमोशनल लव स्टोरी दिखाई है, जिसमें दोनों के मिलन से लेकर बिछड़ने और फिर से मिलने तक की पूरी कहानी है. यहां देखें वायरल हो रहा 'आदिपुरुष' का ये नया गाना-

ये भी पढ़ें- Adipurush के सॉन्ग जय श्री राम ने मचाया धमाल, रिलीज के 24 घंटों में बना डाला ये रिकॉर्ड

इस गाने को कुछ मिनटों में ही 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं. 2 मिनट 50 सेकेंड्स में दिखाई गई राम- जानकी की ये लव स्टोरी फैंस को बहुत पसंद आ रही है. कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर रिएक्शन दिया है और लिखा है कि 'ये इमोशनल कहानी रोंगटे खड़े कर दने वाली है'. एक यजर ने लिखा- 'ये सिर्फ एक फिल्म नहीं हैं, बल्कि इमोशन है'. लोगों ने कमेंट्स में प्रभास और कृति की भी खूब तारीफें की हैं. बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- Adipurush की 'सीता' के साथ पहले फोटोशूट पर हुआ था कुछ ऐसा, फूट फूट कर रोईं Kriti Sanon

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement