बॉलीवुड
Adipurush में 'रावण' का लुक काफी विवादों में रहा. फिल्म में Saif Ali Khan ने इस रोल को निभाया था. उनके लुक पर काम करने वाले सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम को भी कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) उस दौरान काफी विवादों में घिरी रही. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को VFX से लेकर किरदारों के लुक और डायलॉग के चलते खूब ट्रोल किया गया. फिल्म को देखने के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी पर फैंस ने फिल्म की तुलना कार्टून से कर डाली थी. वहीं रिलीज के बाद, सैफ अली खान को रावण की भूमिका के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अब 2 साल बाद सैफ के लुक पर काम करने वाले सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इसपर बात की है.
आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण का रोल किया था. लोगों को उनका लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. इसको लेकर मेकर्स से लेकर एक्टर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वहीं उनका लुक तैयार करने वाले हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम आलिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू कि साफ किया कि ये लुक निर्देशक ओम राउत के विजन पर आधारित था, जो वाइकिंग्स से प्रेरित था, न कि पारंपरिक रावण चित्रण से.
उन्होंने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो केवल रचनात्मक निर्देश का पालन कर रहे थे और उनका कोई हाथ नहीं था. उन्होंने कहा कि सैफ के इस फिल्म को लेकर काफी मीम बने थे. वो बोले 'जब आप धार्मिक चीजों के साथ कुछ करते हो तो सब काफी सेंसेटिव हो जाता है. और मुझे इतने फोन कॉल आए थे मेरी टांग खीचने के लिए मेरे दोस्त बोले घर से बाहर मत निकलना. पब्लिक पड़ी है तुम्हें मारने के लिए.'
ये भी पढ़ें: Adipurush में ऐसा होना चाहिए था राम-सीता और रावण का लुक
आलिम हकीम काफी मशहूर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं. वो सेलिब्रिटी समेत सभी क्लाइंट के लिए हर हेयरकट सेशन के लिए कम से कम 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं. उनका बेस प्राइस इस बात पर होता है कि क्लाइंट सेलिब्रिटी है या आम आदमी. वहीं इसमें 18% जीएसटी भी लगता है. कई सिटिंग या ज्यादा कठिन स्टाइलिंग के लिए, लागत 10-15 लाख रुपये तक जा सकती है.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हुआ इन फिल्मों का डब्बा गोल, हुई बुरी तरह फ्लॉप
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.