Advertisement

Kriti Sanon संग डेटिंग रूमर्स के बीच Prabhas ने शादी पर किया ऐसा खुलासा, खुशी से उछल पड़ेंगे फैंस

Adipurush से जुड़े इवेंट के दौरान Prabhas ने शादी की अफवाहों पर खुलकर बात की. Kriti Sanon संग डेटिंग की अफवाहों के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि फैंस खुश हो गए.

Latest News
Kriti Sanon संग डेटिंग रूमर्स के बीच Prabhas ने शादी पर किया ऐसा खुलासा, खुशी से उछल पड़ेंगे फैंस

Adipurush, Prabhas, Kriti Sanon: आदिपुरुष, प्रभास, कृति सेनन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में वो एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ नजर आने वाले हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि ऑनस्क्रीन 'सीता- राम' रियल लाइफ में भी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि बात शादी तक भी पहुंच चुकी है. वहीं, इन सब अफवाहों के बीच हाल ही में प्रभास ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.

प्रभास और कृति ने कभी भी डेटिंग की खबरों को लेकर कोई बात नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में आए दिन दोनों के रिलेशनशिप से जुड़े दावे किए जाते रहे हैं. वहीं, हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रभास ने अपनी शादी को लेकर जब बात की तो एक बार फिर से ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया है. प्रभास तिरुपति में एक इवेंट में फैंस से सीधे तौर पर बात कर रहे थे, इस दौरान किसी से रहा नहीं गया तो शादी का सवाल पूछ लिया गया. इस प्रभास ने भी जवाब दे डाला.

ये भी पढ़ें- Adipurush Final Trailer: नए ट्रेलर में दिखाया सीता हरण का भयावह नजारा, Ravana को लेकर है सबसे बड़ा सरप्राइज

ऑडिएंस में मौजूद कई लोगों ने पूछा कि 'आप शादी कब करेंगे?'. ये सुनकर प्रभास ने कहा- 'शादी? एक दिन करूंगा. मैं शादी करूंगा तो सिर्फ तिरुपति में ही करूंगा'. प्रभास के इस बयान से जाहिर है कि उन्होंने वेडिंग प्लानिंग शुरू कर दी है और ये बात सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. कई लोगों ने यहां तक कह डाला है कि कृति के लाइफ में आने के बाद प्रभास शादी के बारे में सोच रहे हैं. बता दें कि प्रभास और कृति में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें- Adipurush के शोज पर राम भक्त Hanuman के लिए खाली छोड़ी जाएगी सीट, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement