Advertisement

Kangana Ranaut को पसंद नहीं आई Adipurush? बिना नाम लिए कुछ यूं साधा निशाना

Adipurush जहां एक तरफ फैंस को काफी पसंद आ रही है वहीं कई लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं. इस लिस्ट में अब Kangana Ranaut का भी नाम शामिल हो गया है.

Kangana Ranaut को पसंद नहीं आई Adipurush? बिना नाम लिए कुछ यूं साधा निशाना

Kangana Ranaut on Adipurush 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज है. फैंस को फिल्म अच्छी लगी तो वहीं काफी लोग इसकी जमकर बुराई कर रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम भी जुड़ गया है. एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए फिल्म के मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई है. 

कगंना रनौत ने साफ तौर पर नहीं पर जिस तरह से एक पोस्ट किया है उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि उन्होंने आदिपुरुष पर ही निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर  रामायण से राम, सीता और हनुमान की तस्वीरों की इंस्टा स्टोरीज पर शेयर की हैं, जिसमें राम का नाम गाने के बोल शामिल हैं. उन्होंने राम का नाम बदनाम ना करो गाना लगाया है. कंगना ने एक दो नहीं 4 स्टोरीज लगाई हैं. 

ram

हालांकि कंगना ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं लिखा है पर लोगों का कहना है कि वो आदिपुरुष को लेकर ही तंज कस रही होंगी. अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कंगना ही जानें. 

ये भी पढ़ें: Adipurush की स्क्रीनिंग के बाद नाराज दिखे Prabhas के फैंस, तेलंगाना थिएटर में जमकर की तोड़फोड़, देखें Video

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम का रोल निभा रहे. माता सीता के किरदार में कृति सेनन नजर आईं हैं. वहीं, सैफ अली खान को रावण यानी राजा लंकेश के किरदार में दिखाया गया है. इसके साथ ही सनी सिंह लक्ष्मण और देवदत्त नाग हनुमान के रूप में दिखे हैं. 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement