Advertisement

Adipurush की 'सीता' के साथ पहले फोटोशूट पर हुआ था कुछ ऐसा, फूट फूट कर रोईं Kriti Sanon

Adipurush एक्ट्रेस Kriti Sanon ने सालों पहले अपने साथ हुए एक किस्से के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया वो रोते हुए घर आई थीं.

Latest News
Adipurush की 'सीता' के साथ पहले फोटोशूट पर हुआ था कुछ ऐसा, फूट फूट कर रोईं Kriti Sanon

Kriti Sanon: कृति सेनन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें कृति को माता सीता के रूप में देखकर लोग इंप्रेस नजर आ रहे हैं. कृति अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और हाल ही में एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनके पहले फोटोशूट (Kriti Sanon First Photo Shoot) पर कुछ ऐसा हुआ था कि वो उस दिन फूट- फूट कर रोई थीं.

कृति सेनन ने मॉडलिंग फील्ड से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने हार्पर बाजार मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि पहली फिल्म से पहले उन्हें एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिला था, जिसके लिए उन्होंने जी- जान लगा दी थी. उन्होंने बताया कि पहले फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि वो रो पड़ी थीं. कृति बताती हैं कि वो इस कदर परफेक्शनिस्ट हैं कि इसकी वजह से कई बार उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है. कृति का पहला फोटोशूट अच्छा नहीं रहा था और वो इसी वजह से रो पड़ी थीं.

ये भी पढ़ें- Adipurush Official Trailer Out: जय श्री राम से शुरू हुआ ट्रेलर, Prabhas ने जीता दिल, रुला देगीं 'सीता मैया'

कृति कहती हैं कि वो अपने पहले फोटोशूट के दौरान बहुत नर्वस थीं. कृति के मुताबिक 'मैंने शूट के दौरान कुछ गड़बड़ कर दी थी और मैं घर रोते हुए आई थी, क्योंकि मुझे इससे बहुत दिक्कत हो रही थी कि मैंने सही से काम नहीं किया'. बता दें कि कृति ने 2014 में आई तेलुगु फिल्म 1: Nenokkadine के जरिए डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो महेश बाबू के साथ नजर आई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के अलावा कृति 'द क्रू' की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में वो करीना कपूर और तबु के साथ नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Kriti Sanon को आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं मिली सीट तो कर दिया ऐसा काम, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement