Advertisement

Adil Khan Durrani ने खोला Rakhi Sawant का कच्चा-चिट्ठा? बोले 'मुझे Sushant Singh Rajput नहीं बनना'

Rakhi Sawant के आरोपों पर अब Adil Khan Durrani ने चुप्पी तोड़ी है. मीडिया में आए बिना उन्होंने इंस्टाग्राम पर राखी को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Latest News
Adil Khan Durrani ने खोला Rakhi Sawant का कच्चा-चिट्ठा? बोले 'मुझे Sushant Singh Rajput नहीं बनना'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी को लेकर जारी हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. राखी सावंत ने बीते कुछ समय पहले ही अपने ब्यॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपनी शादी की फोटोज दिखाकर हर किसी को हैरान कर दिया था. तभी से राखी कभी आदिल के लिए रोती, कभी उनपर इल्जाम लगाती तो कभी खुद उनकी तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं. हाल ही में राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हुआ, इस दुख की घड़ी में आदिल अपनी पत्नी को संभालते हुए साय की तरह उनके साथ नजर आए. यह देखकर लगा था कि कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है. हालांकि, इसके 4 दिन बाद ही कुछ अलग देखने को मिल गया. 

राखी सावंत बीते कई दिनों से मीडिया के सामने रोते-बिलखते नजर आ रही थीं. इस दौरान उन्होंने आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, फिर अचानक ना जानें क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने अपने और आदिल के बीच सब कुछ ठीक होने की बात कहते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. बीते शनिवार सुबह तक आदिल को जमकर खरी खोटी सुनाने वाली राखी शाम को खुद उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बताती नजर आईं. 

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant-Adil Durrani: 'मैं हीरो बन गया और तुम जोकर', राखी सावंत का छलका दर्द, पति आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

इन सब के बीच अब आदिल खान दुर्रानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राखी के इल्जामों को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात कही है. राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि आदिल खान का किसी और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर चल रहा है और अब वे उन्हें तलाक देने की धमकी दे रहे हैं. इन तमाम आरोपों और दावों के बीच आदिल ने चुप्पी तोड़ी है. मीडिया में आए बिना उन्होंने इंस्टाग्राम पर राखी को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक स्टोरी में आदिल लिखते हैं, 'मैं अगर किसी के पीछे नहीं बोलता हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं गलत हूं. मैं अपने धर्म की इज्जत करता हूं और मैंने महिलाओं की इज्जत करना भी सीखा है. अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया और बताया कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं या वो मेरे साथ क्या-क्या कर रही है तो वो मुंह खोलने के लायक नहीं रहेगी. इसलिए वो रोज आती है और लोगों को बताती है कि आदिल बुरा है.'

आदिल ने लिखा, 'जिस तरह से उसने कहा कि मैं फ्रिज में नहीं रहूंगी, इसपर मैं भी कह सकता हूं कि मैं सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना चाहता. वो मुझसे कहती है कि आदिल मुंबई मेरा है, यहां कुछ भी हो सकता है. इसलिए मैं बस सब से ये दर्ख्वास्त करना चाहता हूं कि बिना सच जानें मुझे जज न करें. जल्द ही समय बताएगा कि कौन क्या है.'

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! Rakhi Sawant के पास लौट आए पति Adil Durrani, बोली 'मैं उसे बदनाम नहीं करूंगी', लोगों ने जमकर किया ट्रोल

आदिल दुर्रानी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे जैसा समझदार इंसान उसके साथ हमेशा खड़ा रहा, मैंने उसे एक अच्छा लाइफस्टाइल दिया. वो सब दिया जो वो चाहती थी लेकिन कहना सबकुछ आसान है कि मैं एक रुपये लेकर मुंबई आया था... बहुत खूब राखी. तुमने अपने प्लान को अच्छे से एग्जीक्यूट किया लेकिन स्मार्ट तरीके से नहीं. राखी खुद मुझसे कहती है कि मैं हीरो भी बनाना जानती हूं और जीरो भी. मीडिया मैं आपके पैर पकड़ रही हूं. मीडिया आप आदिल के पास मत जाना, क्यों? अब आपको किस बात का डर है? यही ना कि मैं फैक्ट के साथ सामने आऊंगा?'

यहां देखें आदिल दुर्रानी का पोस्ट-

Adil Khan Durrani

आदिल के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग हैरान हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि उनके इन इल्जामों पर राखी क्या जवाब देती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement