Advertisement

Oops Moment: किसी की ड्रेस फटी कोई सबके सामने गिर पड़ी, इन एक्ट्रेस के साथ रैंप पर हुए हादसे

Urwa Hocane Oops Moment: पाकिस्तानी एक्ट्रेस से पहले भी कई एक्ट्रेस रैंप पर ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई हैं लेकिन सभी ने इस मुश्किल को संजीदगी से संभाला.

Oops Moment: किसी की ड्रेस फटी कोई सबके सामने गिर पड़ी, इन एक्ट्रेस के साथ रैंप पर हुए हादसे

Actress Oops Moment: एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रैंप पर भारी-भारी और कॉप्लीकेटेड ड्रेस पहनकर वॉक करना आसान काम नहीं होता. कई बार ड्रेसेस की वजह से एक्ट्रेसेस को मुश्किल का सामना करना पड़ जाता है. हाल ही में पाकिस्तान की एक मॉडल का रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल उर्वा होकेन (Urwa Hocane Oops Moment) एक बार भारी लहंगा पहनकर वॉक करती दिख रही है. वीडियो में दिख रहा है कि वो इस लहंगे का प्रेशर नहीं झेल पा रही हैं और लड़खड़ा जाती हैं. वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग ऊप्स मोमेंच पर उनका मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, उर्वा से पहले भी कई एक्ट्रेसेस को रैंप पर ऐसे ही हादसे का शिकार होना पड़ा है. चौंकाने वाली बात तो ये है कि कुछ एक्ट्रेसेस की तो डिजाइनर ड्रेसेस ही सबके सामने फट गईं. यही वहीं कुछ का पैर ड्रेस में फंस गया और वो रैंप पर भी गिर पड़ीं. हालांकि, सभी ने अपने साथ हुए इस ऊप्स मोमेंट को बहुत ही ग्रेस के साथ संभाला और शो को जारी रखा.

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor वाकई हुईं Oops Moment की शिकार? स्लिट ड्रेस वाले वीडियो पर उठे सवाल

एक्ट्रेस गौहर खान के साथ हुआ ऊप्स मोमेंट काफी समय तक चर्चाओं में रहा था. उन्होंने एक गोल्डन कॉर्सेट टॉप के साथ ब्लैक रंग की स्टर्स पहनी हुई थी. ये स्कर्ट इतनी टाइट थी की रैंप पर वॉक करते हुए अचानक फट गई. एक्ट्रेस ने वॉर करते हुए किसी तरह इसे छुपाया और ग्रेसफुली पूरे मामले को संभाला.

सिर्फ यही नहीं मशहूर मॉडल कैरल ग्रासिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उनका हॉल्टरनेक टॉप अचानक खुल गया और वो ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं लेकिन उन्होंने टॉप को हाथ से संभालते हुए वॉक पूरी की और शो को बंद नहीं होने दिया.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora जिम आउटफिट में हुईं Oops Moment की शिकार? कैमरे के सामने ठीक करने पड़े कपड़े

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सिंगर सोना मोहापात्रा और पूनम ढिल्लों स्टेज पर गिर चुकी हैं. पैर ड्रेस या साड़ी में फंस जाने की वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो रैंप पर ही गिर पड़ीं. हालांकि, उन्होंने फिर से खड़े होकर संजीदगी के साथ इस ऊप्स मोमेंट को संभाल लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement