Advertisement

Shraddha Kapoor के भाई की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया

शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ 5 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है.

Shraddha Kapoor के भाई की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया

Shraddha Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत (Siddhanth Kapoor) मुश्किलों में फंस गए हैं. बेंगलुरु में ड्रग्स लेने के आरोप के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ 5 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है.

सिद्धांत कपूर को रविवार रात को शहर में एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स (Drugs Case) लेने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस को मिली जानकारी के बिनाह पर ये कार्रवाई की गई. पुलिस ने बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में कई लोगों के नमूने भेजे जिसमें छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई टेस्ट में पॉजेटिव पाये गए. सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि पुलिस ने कहा कि ये स्पष्ट नहीं है कि वो ड्रग्स का सेवन कर पार्टी में आए या होटल में उसका सेवन किया था.

 

 

ये भी पढ़ें: पहले भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं Shakti kapoor के दोनों बच्चे, जानें बेटे सिद्धांत की करियर रिपोर्ट

पहले भी ड्रग्स स्कैंडल में फंस चुके हैं सिद्धांत 

सिद्धांत कपूर पहले भी ड्रग्स मामले में फंस चुके हैं. मुंबई के जुहू में हुई एक पार्टी के दौरान उनको पुलिस ने अरेस्ट किया था.  सिद्धांत उस दौर में डीजे हुआ करते थे. बताया जाता है कि साल 2008 में हुई इस पार्टी में वो सम्मलित हुए थे जहां पर काफी मात्रा में एमडीएमए और कोक का इस्तेमाल हुआ था. उसी पार्टी में एक्टर आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली भी सिद्धांत के साथ मौजूद थीं. सिद्धांत का ड्रग्स टेस्ट भी किया गया था. उन्होंने कहा था कि ड्रग्स टेस्ट नेगेटिव आने के कारण पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था.

सिद्धांत ने इसके बाद फिल्म शूटआउट एट वडाला और अग्ली जैसी फिल्मों में काम भी किया था. वो एमएक्स प्लेयर की भौकाल सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. 

ड्रग्स केस में आया था श्रद्धा कपूर का नाम

सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे.  श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ भी की थी.  सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं. ये एक प्रकार का ड्रग होता है. हालांकि जया का कहना था कि ये ऑयल लीगल है.

तब ये बात सामने आई थी कि श्रद्धा कपूर भी इन सभी चीजों के सेवन से बची नहीं हैं. हालांकि सबूतों के अभाव में इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें: Aryan Khan को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने पर क्या बोले Shahrukh Khan? वकील ने किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement