बॉलीवुड
Ram Kapoor को उनकी सीरीज Mistry के प्रमोशन से मेकर्स ने हटा दिया है. उन पर प्रचार के दौरान एक जर्नलिस्ट पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. एक्टर ने इसपर माफी मांगी है.
टीवी एक्टर राम कपूर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले हैं. वो मिस्त्री नाम के एक शो से डिजिटल डेब्यू करेंगे. इसी बीच वो एक विवादित कमेंट को लेकर मुश्किलों में पड़ गए हैं. इसके चलते शो के मेकर्स ने उन्हें सभी प्रमोशन गतिविधियों से हटा दिया था. एक्टर ने एक जर्नलिस्ट पर ऐसा विवादित कमेंट किया जिससे ये बवाल मचा था. अब राम कपूर ने इन सबको लेकर माफी मांगी है. एक्टर ने कहा है कि वो दोषी हैं.
दरअसल राम कपूर ने मीडिया इवेंट के दौरान एक अनुचित टिप्पणी की थी. इसके बाद मेकर्स ने ओटीटी सीरीज मिस्त्री के प्रचार से उन्हें हटा दिया था. एक्टर ने अब इसपर अपनी बात रखी है. राम ने टाइम्स ऑफ इंडिया कहा 'मैं दोषी हूं,' लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगा कि उनकी टिप्पणी से किसी को असहजता हुई है.
उन्होंने बताया कि वो बस अपनी सामान्य आदत के अनुसार थे और उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. राम ने कहा है कि वो मेकर्स के फैसले का सम्मान करते हैं और व्यक्तिगत रूप से उन सभी से माफी मांगेंगे जिन्हें ठेस पहुंची है.
ये भी पढ़ें: 'जब फिल्म बनी, सब ठीक था', पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, एक्स मैनेजर ने भी दिया एक्टर का साथ
राम कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान वर्क प्रेशर की तुलना गैंग रेप से की थी. इस दौरान राम ने अपने कपड़े सही कर रही जर्नलिस्ट को लेकर भी भद्दा कमेंट किया था. राम कपूर बुरी तरह से फंस गए हैं और लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.