Advertisement

Aishwarya Rai बेटी आराध्या को रखती हैं सोशल मीडिया से दूर, Abhishek Bachchan ने बताई वजह

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बेटी आराध्या (Aaradhya) को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं. यहां तक कि उनके पास फोन भी नहीं है.

Latest News
Aishwarya Rai बेटी आराध्या को रखती हैं सोशल मीडिया से दूर, Abhishek Bachchan ने बताई वजह

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी 4 जुलाई को रिलीज फिल्म कालीधर लापता (Kalidhar laapata) के प्रमोशन में व्यस्त है. यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपने परिवार से हताश होकर उन्हें छोड़ देता है और गायब हो जाता है. वहीं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)और बेटी आराध्या (Aaradhya) को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या पर रोक क्यों लगाती है.

दरअसल, नयनदीप रक्षित के साथ इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के पालन पोषण को लेकर बात की और उन्होंने ऐश्वर्या की भी तारीफ की. आराध्या की परवरिश के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, '' मुझे इसका पूरा क्रेडिट उसका मां को देना होगा. मैं बाहर जाकर अपनी फिल्में बनाता हूं और ऐश्वर्या आराध्या के साथ मिलकर बहुत सारा काम करती है. वह अमेजिंग और निस्वार्थ है. माएं अलग अलग तरह से सोचती हैं. वे अपने बच्चे को हर चीज से ऊपर रखती हैं. इसलिए लाइफ में हमेशा हमारी मां ही हमारी सबसे जरूरी चीज होती है. यह बात आज भी मेरे लिए सच है. 

यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम, ये कहकर ऐश्वर्या को बताया 'निस्वार्थ!'

सोशल मीडिया से दूर रहती हैं आराध्या

अभिषेक ने ये भी बताया कि बेटी आराध्या के पास फोन नहीं है और वह सोशल मीडिया से दूर रहती है. ऐश्वर्या ने आराध्या की इन सभी चीजों पर रोक लगा दी है. अभिषेक ने कहा, '' वह एक समझदार बच्ची बन रही है, जो खुद बहुत कुछ सीख रही है. वह अपनी पहचान खुद बना रही है और हमें उस पर बहुत गर्व है. आराध्या हमारे परिवार की खुशी और गर्व है.

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की Cannes 2025 में धमाकेदार वापसी के बीच वायरल हुआ Abhishek Bachchan का ट्वीट, पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे जूनियर बच्चन

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

काम को लेकर बात करें तो उनकी फिल्म कालीधर लापता इन दिनों जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म के बाद वह शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आएंगे. इसमें सुहाना खान भी दिखाई देंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement