Advertisement

Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर है बेटा अभिषेक बच्चन... KBC कंटेस्टेंट की ये बात सुन चौंके लोग

KBC 14 में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने बैठकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बारे में कुछ ऐसा कह डाला जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए.

Latest News
Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर है बेटा अभिषेक बच्चन... KBC कंटेस्टेंट की ये बात सुन चौंके लोग

KBC 14, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan: केबीसी 14

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KBC 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो पर आज के एपिसोड में बीते कल के रोल ओवर कंटेस्टेंट विमल ने शानदार गेम खेलते हुए 25 लाख रुपए जीत लिए. विमल ने 50 लाख के सवाल पर गेम क्विट करने का फैसला किया था. वहीं, इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड क्लियर करके हॉटीसीट पर पहुंचे नागालैंड के डीजीपी (Director General Prison) रुपिन शर्मा (Rupin Sharma) पहुंचे. उन्होंने अमिताभ के सवालों के जवाब देते हुए शानदार गेम खेला. वहीं, इस गेम के दौरान उन्होंने अमिताभ के साथ कई दिलचस्प बातें कीं. वहीं, रुपिन ने इस बीच कुछ ऐसा कह डाला जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए.

रुपिन ने गेम के दौरान अमिताभ बच्चन से कहा- 'मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं शायद आपको बुरा लग जाए लेकिन आपको गर्व होगा. मुझे लगता है आपका बेटा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आपसे बेहतर एक्टर है'. ये सुनकर अमिताभ बच्चन कुछ सेकेंड्स के लिए हैरान हुए लेकिन फिर बोले- 'शुक्रिया, अभिषेक को पता चलेगा तो उसे बहुत अच्छा लगेगा. एक पिता के तौर पर मुझे भी गर्व है उस पर'.

ये भी पढ़ें- KBC 14: Abu Salem को पकड़ने वाले अधिकारी बने कंटेस्टेंट, Amitabh Bachchan को सुनाया किस्सा

रुपिन से अमिताभ बच्चन ने पूछे ये सवाल

सवाल- इनमें से जवाब का समानार्थी शब्द क्या है?
जवाब- उत्तर

सवाल- चित्र में दिखाई गए जानवर इनमें से कौन से देश में पाए जाते हैं?
जवाब- ऑस्ट्रेलिया

सवाल- पुलिस विभाग में ईओ विंग किस प्रकार के अपराधों की जांच करते हैं?
जवाब- इकोनोमिक ऑफेंसेस

ये भी पढ़ें- KBC 14: मां करती हैं मजदूरी... 9 लाख रुपए का कर्जा, कंटेस्टेंट के दर्द ने Amitabh को किया इमोशनल

सवाल- चित्र में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों में इनमें से कौन सा किरदार निभाया है?
जवाब- देवदास

सवाल- किस भारतीय खिलाड़ी ने यूट्यूब पर #JavRun चैलेंज शुरू किया था?
जवाब- नीरज चोपड़ा

सवाल- इंटरनेट पर एथेरियम और डोजक्वाइन किसके उदाहरण हैं?
जवाब- क्रिप्टो करेंसी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement