बॉलीवुड
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की आने वाली फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata Trailer) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ऐसे तो बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. हालांकि वह अपनी आने वाली फिल्म कालीधर लापता (Kaalidhar Laapata Trailer) के ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. उनकी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से जमकर तारीफ हो रही है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म में क्या है खास.
शनिवार की रात को जी5 ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म कालीधर लापता का ट्रेलर शेयर किया है. इस ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' कभी-कभी जीवन में दूसरा मौका मिलने लगता है, और यही वह समय होता है जब सबसे अप्रत्याशित अनुभव और बंधन जन्म लेते हैं. जीवन का एक दिल को छू लेने वाला हिस्सा आपका इंतजार कर रहा है. कालीधर लापता का प्रीमियर 4 जुलाई को होगा, सिर्फ #ZEE5 पर. ट्रेलर अभी जारी.
कालीधर लापता में अभिषेक बच्चन कालीधर की भूमिका में नजर आएंगे. यह एक मिडिल क्लास के एक शख्स की कहानी है, जो अपनी याददाश्त खोने, त्याग करने और जीवन भर चुपचाप विश्वासघात से जूझ रहा है. जिस दौरान वह अपने भाई-बहनों से महाकुंभ के मेले की भीड़ में उसे छोड़ने की प्लानिंग के बारे में सुनता है, तो वह हैरान रह जाता है और उसके बाद वह खुद ही गायब होने का फैसला लेता है. इस बीच उसकी मुलाकात एक छोटे बच्चे बल्लू से होती है, जो उसे फिर से जीने का मौका देते है. फिल्म में दैविक भगेला ने उस छोटे बच्चे का किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर मजेदार होने के साथ-साथ इमोशनल कर देने वाला है.
यह भी पढ़ें- मां Jaya Bachchan नहीं, पत्नी Aishwarya Rai से डरते हैं Abhishek Bachchan! ये वीडियो है सबूत
फिल्म एक आत्म खोज के बारे में है. एक ऐसा शख्स जो सारी उम्र अपने परिवार के साथ रहता है, लेकिन अपने मन से जीवन नहीं जी पाता. अभिषेक फिल्म में अपने लापता होने के बाद उस बच्चे बल्लू के साथ मिलकर वो हर चीज करते हैं, जो वो हमेशा से करना चाहते हैं. जैसा कि झूला झूलना, दारू पीना, बाइक चलाना, शादी में नाचने जैसे अपने शौक पूरे करते हैं. बल्लू फिल्म में एक बहादुर, एक बेहतर दोस्त की भूमिका निभाते दिखेगा.
इस ट्रेलर में हंसी, खुशी के साथ अभिषेक बच्चन की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिली. ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि हर बार की तरह अभिषेक ने अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर दिया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, '' बहुत बढ़िया ट्रेलर.. इस फिल्म में सब कुछ अच्छा लगा.. शुभकामनाएं सर. अन्य यूजर ने लिखा, '' इंडियन सिनेमा का अंडररेटेड एक्टर. एक और यूजर ने लिखा, '' कभी-कभी बादशाह के बेटे को हर रोज़ साबित करना पड़ता है, और जब वो साबित कर देता है तब भी लोग चाहते हैं कि वो साबित करे, बच्चन का बेटा बच्चन. बॉलीवुड का सबसे अच्छा आदमी.
इस फिल्म के बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा, '' अभिनेता होने के नाते हम अक्सर ऐसी कहानियों की उम्मीद करते हैं, जो दूसरों को प्रभावित करने से पहले हमें प्रभावित करें और कालीधर लापता ने बिल्कुल वैसा ही किया. कालीधर का किरदार निभाना सिर्फ एक किरदार नहीं था. यह एक रेलीवेशन था. वह नाजुक, बच्चों जैसा और बहुत मानवीय है और उसके जरिए मुझे खुद के उन हिस्सों को जानने का मौका मिला, जिन्हें मैंने काफी समय से नहीं देखा था. बल्लू इस उग्र, निडर बच्चे के साथ उसका रिश्ता मुझे याद दिलाता है कि सबसे अनएक्सपेक्टेड दोस्ती कभी-कभी हमें सबसे गहरे सबक सिखा सकती है. बता दें कि फिल्म 4 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.