Advertisement

Abhishek Bachchan पर लगा फिल्म के सेट से चीजें चुराने का आरोप, सुनकर भौंचक्के रह गए लोग!

Abhishek Bachchan पर अभिनेता Riteish Deshmukh ने सेट से चीजें चुराने का आरोप लगाया है. वहीं, एक्टर ने इस आरोप को शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए मजाक में बदल दिया है. दोनों की इस मजेदार बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर कई फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है.

Latest News
Abhishek Bachchan पर लगा फिल्म के सेट से चीजें चुराने का आरोप, सुनकर भौंचक्के रह गए लोग!

Abhishek bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए पहचाने जाते हैं. वो ट्रोल्स और निगेटिव कमेंट्स का भी अपने इसी अंदाज से मुंहतोड़ जवाब देते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. अभिषेक बच्चन पर किसी ने फिल्म के सेट से चोरी करने का आरोप लगा डाला. ये सुनकर खुद अभिषेक बच्चन भी पहले भौंचक्के रह गए लेकिन फिर उन्होंने इस आरोप को बेहद मजेदार अंदाज में टैकल किया और एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है.

दरअसल, ये पूरा मामला जुड़ा है एक शो 'केस तो बनता है' (Case Toh Banta Hai) से जिसकी मेजबानी की जिम्मेदार अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) संभाल रहे हैं और उन्हें 'जनता का वकील' कहा जा रहा है. हाल ही में इस शो का ट्रेलर सामने आया है जिसमें रितेश ने अभिषेक बच्चन को कटघरे में खड़ा किया हुआ है और उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो फिल्म के सेट से चीजें चुरा लेते हैं.

ये भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek Anniversary: ऐश्वर्या ने इस वजह से लिया बच्चन परिवार की बहू बनने का फैसला, खुद किया था खुलासा

रितेश का ये आरोप सुनकर पहले अभिषेक हैरान रह जाते हैं लेकिन बाद में वो इस आरोप को मजाक में बदल देते हैं. वो कहते हैं 'मैंने हीरोइन को चुराया है'. अभिषेक यहां पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की बात कर रहे हैं. दोनों ने फिल्म 'गुरू' में एक साथ काम किया था और इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई जो शादी में बदल गई.

 

 

ये भी पढ़ें- किसी शहंशाह से कम नहीं है Abhishek Bachchan, उनके पास है दुबई में एक विला से लेकर ...

बता दें कि रितेश देशमुख से इस शो पर अभिषेक के अलावा अनिल कपूर, संजय दत्त, सारा अली खान, करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं. सभी को रितेश मुजरिम बना कर खटघरे में खड़ा करेगें और उन पर मजेदार सवालों की बौछार करेंगे. ये अपनी ही तरह का एक अलग सेलेब्रिटीज टॉक शो होने वाला है. ये शो अमेजॉन मिनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा जिसे दर्शक फ्री में देख सकते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement