Advertisement

'हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप का है', Diljit Dosanjh पर भड़के Abhijeet Bhattacharya, देखें वायरल वीडियो

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल लुमिनाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने रिएक्ट किया है और उन्होंने कहा है कि बाप के बाप का हिंदुस्तान है.

Latest News
'हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप का है', Diljit Dosanjh पर भड़के Abhijeet Bhattacharya, देखें वायरल वीडियो

Diljit Dosanjh, Abhijeet Bhattacharya

Add DNA as a Preferred Source

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी 27 जून को रिलीज हुई सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) नजर आईं है, जिसको लेकर विवाद चल रहा था. इन सभी के बीच दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि दिल लुमिनाटी टूर के एक कॉन्सर्ट का है. जहां पर वह कुछ ऐसी बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने रिएक्ट किया है.

दरअसल, इस वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, '' अगर खिलाफ हैं, तो होने दो, जान थोड़ी है. अगर खिलाफ है, होने दो, जान थोड़ी है. ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है. अगर खिलाफ है, तो होने दो जान थोड़ी है. ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है. सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है.

यह भी पढ़ें- Sardaar ji 3 विवाद के बीच BJP ने किया Diljit Dosanjh का सपोर्ट, सिंगर को बताया 'राष्ट्रीय संपत्ति'

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट

इन लाइन्स को कॉन्सर्ट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने दिलजीत के किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है वाले कमेंट पर पलटवार किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉन्सर्ट से दिलजीत की क्लिप समेत एक वीडियो डाला. भट्टाचार्य ने बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, '' हिंदुस्तान हमारे बाप का है, हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है.पोस्ट के आखिर में भट्टाचार्य के हाथ में तिरंगा लिए हुए एक तस्वीर नजर आई हैं. इस पोस्ट में गाना सारे जहां से अच्छा बज रहा था. इस फोटो के कैप्शन में सिंगर ने लिखा, '' हिंदुस्तान हमारे बाप का है.

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

सरदार जी 3 विवाद पर बोले इम्तियाज अली

बता दें कि बीते दिनों फेमस फिल्म निर्माता इम्तियाज अली खान ने सरदार जी 3 को लेकर चल रहे विवाद पर अमर सिंह चमकीला एक्टर दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया. दिलजीत को एक सच्चे देशभक्त कहा. उन्होंने कहा, ''मुझे डिटेल्स नहीं पता, लेकिन किसी को कास्ट करना एक्टर का निर्णय नहीं है. मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन मुझे पता है कि उसके अंदर देश प्रेम बहुत ज्यादा है. जो लोग देख पाएंगे उनके अंदर के सच को उनको ये समझ में आ जाएगा. वहीं, दिलजीत की विवादित फिल्म सरदार जी 3 भारत छोड़ विदेशों में रिलीज हो गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement