Advertisement

14 मिनट 29 सेकंड का वो सबसे लंबा गाना, जिसे 21 साल बाद सुनकर भी लोगों की आंखें हो जाएंगी नम

आपने अब तक सैंकड़ों गाने सुने होंगे जो 5 से 6 मिनट लंबे होते हैं पर क्या आप जानते हैं कि 21 साल पहले एक गाना रिलीज हुआ था जो 14 मिनट 29 सेकंड लंबा था. यह गाना आज भी खूब सुना जाता है.

Latest News
14 मिनट 29 सेकंड का वो सबसे लंबा गाना, जिसे 21 साल बाद सुनकर भी लोगों की आंखें हो जाएंगी नम

Ab Tumhare Hawale Watan Sathiyo

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म को सफल बनाने में कहानी के साथ इसका म्यूजिक भी अच्छा होने बेहद जरूरी है. बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो सिर्फ गानों की वजह से हिट हुईं. कुछ ऐसी फिल्में भी थीं जो भले ही फ्लॉप रहीं पर उनके गाने सुपरहिट रहे. कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिसके गाने काफी लंबे हैं और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. हम ऐसे ही गाने के बारे में बताते हैं, जो 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में था. इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए थे. इसका टाइटल सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आया था. ये 14 मिनट 29 सेकंड का था.

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने सबको रुला दिया था. 2004 में आई फिल्म 'अब में हवाले वतन साथियों' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया पर लोगों को इसके गाने काफी पसंद आए. आज भी ये गाना देशभक्ति गानों में सबसे ऊपर माना जाता है. लगभग 14 मिनट 29 सेकेंड लंबे इस गाने को सोनू निगम और उदित नारायण ने गाया था. अनु मलिक ने इसका संगीत दिया था और समीर ने इसके बोल लिखे थे. खास बात यह है कि इसे बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना माना जाता है.
 
इस गाने का हर शब्द दिल को छू जाता है और सुनने वालों की आंखें नम हो जाती हैं. गाने में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल नजर आए थे. यह देश के लिए भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को दर्शाता है. इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने पहले भी देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं.

ये भी पढ़ें: 'मैं चेन स्मोकर हूं...', Taarak Mehta की भोली-भाली 'माधवी भिड़े' जब एक फोटो को लेकर हुई थीं ट्रोल, बयां की दिल की बात

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, दिव्या खोसला कुमार, डैनी डेन्जोंगपा, आशुतोष राणा, संदली सिन्हा, नगमा और आरती छाबरिया अहम रोल में नजर आए थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement