बॉलीवुड
Aap Jaisa Koi Trailer: R. Madhavan और Fatima Sana Shaikh की फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ये एक लव स्टोरी है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Aap Jaisa Koi Trailer: जाने माने एक्टर आर माधवन की नई फिल्म 'आप जैसा कोई' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका सॉन्ग 'जब तू सजन' काफी ट्रेंड कर रहा है. इस मूवी में माधवन के साथ फातिमा सना शेख लीड रोल में दिखाई देंगी. वहीं अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस रोमांटिक फिल्म की झलक देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और जमकर इसे शेयर कर रहे हैं. यहां जानें ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है.
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म आप जैसा कोई में आर माधवन श्रीरेणु त्रिपाठी नाम के एक संस्कृत के टीचर के रोल में हैं. वहीं फातिमा मधु बोस नाम की एक मॉडर्न गर्ल के रोल में दिखाई दे रही हैं. मधु बोल्ड, आत्मविश्वासी हैं जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती हैं वहीं श्रीरेणु एक साधारण और सरल इंसान हैं. दोनों की शादी की बात चल रही होती है. कपल की शादी हो पाती है या नहीं ये देखना होगा. ये फिल्म मॉर्डन प्यार पर बनी है, ऐसे में आज कल के लोग इससे कनेक्ट कर पाएंगे.
फिल्म में पहली बार आर माधवन और सना फातिमा शेख नजर आने वाले हैं. खास बात ये है कि फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि सीधा ओटीटी पर रिलीज हो रही है. ये 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. आप इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे. इससे पहले मेकर्स ने इसका गाना 'तुम जो सजन' रिलीज किया था जिसने धूम मचा रखी है. इसको यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं 2025 की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्में, IMDb की लिस्ट जारी
इस फिल्म के अलावा 4 जुलाई को फातिमा की फिल्म मेट्रो इन दिनों रिलीज होने वाली है. इसमें उनके अलावा सारा अली खान, आदित्य रॉय, नीना गुप्ता, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर नजर आएंगे. फिल्म में 4 लव स्टोरीज को दिखाया जाएगा. वो और अली फजल के साथ नजर आएंगी.
देखें ट्रेलर: