Advertisement

Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser: डेब्यू फिल्म में ही बेधड़क होकर Shanaya ने किया लिप लॉक, विक्रांत मैसी संग करेंगी रोमांस

Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser: Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की फिल्म पहली झलक आ गई है. इस 1 मिनट के वीडियो में कई सीन आपको हैरान कर देंगे.

Latest News
Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser: डेब्यू फिल्म में ही बेधड़क होकर Shanaya ने किया लिप लॉक, विक्रांत मैसी संग करेंगी रोमांस

Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser

Add DNA as a Preferred Source

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और माहीप की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी अब बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है. वैसे तो शनाया डेब्यू से पहले ही अपने फैशन और खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं पर अब वो अपनी पहली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई है. वो जल्द ही विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ रोमांटिक ड्रामा मूवी आंखों की गुस्ताखियां (Aankhon Ki Gustaakhiyan) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं अब पोस्टर के बाद फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है.

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया. एक मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विक्रांत और शनाया एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, साथ ही यह भी पता चलता है कि क्या प्यार अंधा होता है. आंखों की गुस्ताखियां के टीजर में विक्रांत ने चश्मा पहना और शनाया की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. दोनों इसमें रोमांस करते नजर आए. साथ ही सबका ध्यान उनके लिप-लॉक सीन ने खींचा था. नीचे देखें टीजर का वीडियो.

बता दें कि फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन संतोष सिंह ने किया है. साथ ही म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है जिसकी झलक आपको टीजर में भी मिल जाएगी. फिलहाल इस टीजर को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है.  

ये भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: डेब्यू फिल्म में Vikrant Massey संग रोमांस करेंगी Shanaya Kapoor, इस दिन रिलीज होगी मूवी

इस फिल्म के अलावा शनाया कपूर तू या मैं (Tu Ya Main) में नजर आएंगी. इसका टीजर कुछ दिन रिलीज कर दिया गया था. उनके साथ आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं. ये एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है जिसका डायरेक्शन बेजॉय नांबियार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Tu Ya Main Teaser: खतरनाक झील में क्या होगा Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav का हाल, कौन कर पाएगा सर्वाइव

शनाया कपूर बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं. वो अपने डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. अब देखना ये होगा कि लोग उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं या नहीं.

यहां देखें टीजर:

 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement